April 19, 2024 10:40 AM

नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया

नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे जो इस महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले एडमिरल त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लै...

April 19, 2024 10:38 AM

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी महाराष्‍ट्र में आज शाम तालेगांव में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करेंगे

महाराष्‍ट्र में प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज शाम तालेगांव में वर्धा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार के समर्थन में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के मौजूदा सांसद रामदास ताड़स महायुति उम्‍मीदवार के रुप में तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। जबकि म...

April 18, 2024 10:35 PM

उत्तराखण्ड की सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए कल मतदान होग

उत्तराखण्ड की सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए कल मतदान होगा। स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्‍य के 11 हजार 723 मतदान केंद्रों पर कल वोट डाले जाएंगे। गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों से कुल 55 प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं। कुल...

April 18, 2024 10:34 PM

सिक्किम में कल सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के सुचारू संचालन के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं

सिक्किम में, एकमात्र लोकसभा सीट और 32 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से एक साथ चुनाव कराने के लिए कल सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के सुचारू संचालन के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। एकमात्र लोकसभा सीट के लिए एक महिला निर्दलीय उम्मीदवार सहित 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ह...

April 18, 2024 10:31 PM

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। आज मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये हैं। मतदान केंद्रों प...

April 18, 2024 9:40 PM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शिमला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की उपस्थिति में मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के कुल 1058 मतदान केंद्रों में तैनात किये जाने वाले पीआरओ, एपीआरओ और पीओ के लिए 7231 कर...

April 18, 2024 9:36 PM

इंडोनेशिया के उत्‍तर सुलावेसी प्रांत में पांच बार माउंट रूआंग ज्‍वालामुखी फटने के बाद लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया

इंडोनेशिया के उत्‍तर सुलावेसी प्रांत में पांच बार माउंट रूआंग ज्‍वालामुखी फटने की घटना के बाद लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने सुलावेसी में मानादो शहर में अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। आसपास के क्षेत्रों से 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर...

April 18, 2024 8:17 PM

मिजोरम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिए कल वोट डाले जाएंगे

मिजोरम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिए कल वोट डाले जाएंगे। इस सीट के लिए एक महिला सहित छह उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें सत्‍तारूढ जोरम पीपल्‍स मूवमेंट, विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट, कांग्रेस, भाजपा के प्रत्‍याशी के अलावा निर्दलीय उम्‍मीवार शामिल हैं। पीपल्‍स कांफ्रेंस ने एक महिला उम्‍मीदवार को ...

April 18, 2024 8:12 PM

मालवाहक जहाज एमएससीएरीज़ के चालक दल में शामिल केरल की कैडेट एन टेसा जोसेफ आज दोपहर कोचीनअंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई हैं

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ के चालक दल में शामिल केरल की कैडेट एन टेसा जोसेफ आज दोपहर कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई हैं। मंत्रालय ने कहा है कि तेहरान में भारतीय दूतावास और ईरान सरकार के सम्मिलित प्रयासों से यह सफलता मिली है। तेहरान में भारतीय दूत...

April 18, 2024 7:54 PM

मालवाहक जहाज एमएससीएरीज़ के चालक दल में शामिल केरल की कैडेट एन टेसा जोसेफ आज दोपहर कोचीनअंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई हैं

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ के चालक दल में शामिल केरल की कैडेट एन टेसा जोसेफ आज दोपहर कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई हैं। मंत्रालय ने कहा है कि तेहरान में भारतीय दूतावास और ईरान सरकार के सम्मिलित प्रयासों से यह सफलता मिली है। तेहरान में भारतीय दूत...