April 21, 2024 11:10 AM

जापान: दुर्घटनाग्रस्त हुए दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर, रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की

जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने आत्‍मसुरक्षा बल के हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। समुद्री आत्मरक्षा बल के दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर कल प्रशांत महासागर में इजू द्वीप समूह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों हेलीकॉप्टर में चार-चा...

April 21, 2024 8:26 AM

मेघालय: शिलांग में लोकसभा चुनाव के लिए हुआ 76.6 प्रतिशत मतदान, 2019 के मुकाबले 5.1 प्रतिशत अधिक

शिलांग में लोकसभा चुनाव में 76.6 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2019 के मुकाबले 5.1 प्रतिशत अधिक है। 2015 में मेघालय की दो लोकसभा सीट में से तुरा सीट पर इस बार भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है।

April 21, 2024 8:24 AM

अमरीका: एक वर्ष के भीतर अपनी हिस्सेदारी न बेचने पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा टिक-टॉक, अमरीकी संसद के निचले सदन ने पारित किया विधेयक 

अमरीकी संसद के निचले सदन ने एक ऐसे विधेयक को पारित कर दिया है, जिसके तहत चीन के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक को एक वर्ष के भीतर अपनी हिस्सेदारी न बेचने पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पक्षों के सांसद राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर टिक-टॉक के प्रति चिंता व्यक्त करते रह...

April 21, 2024 8:22 AM

केरल: वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में 26 अप्रैल को होगा मतदान, समृद्ध जैव विविधता और चाय-कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है यह क्षेत्र

तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा से लगा उत्तरी केरल का सुरम्य वायनाड निर्वाचन क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता और चाय-कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें 7 विधानसभा क्षेत्र हैं मनन्थावडी, सुल्तान बैटरी, कलपेट्टा, तिरुवमपाडी, एरानाड, नीलांबुर और वंदूर। राज्य में इस महीने की 26 अप्रैल को मतदान होगा। य...

April 21, 2024 8:15 AM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस राहुल गांधी आज सतना में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के सतना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12 बजे बीटीआई मैदान सतना पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदे...

April 21, 2024 8:13 AM

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज जारी रहेगी लू, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 24 अप्रैल तक भीषण गर्मी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज लू जारी रहेगी और झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में इस महीने की 24 तारीख तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम ...

April 21, 2024 8:12 AM

अमरीकी संसद के निचले सदन ने यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को  दी मंजूरी

अमरीकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसमें गजा के लिए 9 अरब डॉलर से अधिक की मानवीय सहायता और ताइवान सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 8 अरब 12 करोड़ डॉलर की सहायता शामिल है। यूक्रेन...

April 21, 2024 8:10 AM

आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्‍स को 67 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्‍स को 67 रनों से हरा दिया। 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेल्‍ही कैपिटल्‍स की टीम 19 ओवर और एक गेंद में 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 18 गेंद में 65 रन बनाए। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धा...

April 21, 2024 11:19 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर जयंती के अवसर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर जयंती के अवसर पर नागरिकों विशेषकर जैन समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में उन्‍होंने कहा कि महावीर जयंती अहिंसा और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर की शिक्षाओं का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रेम और शांति का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर ने एक ...

April 21, 2024 7:43 AM

उत्‍तर प्रदेश: मुरादाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन

उत्‍तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का कल दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्‍वस्‍थ थे। लोकसभा के पहले चरण में मुरादाबाद सीट पर मतदान हो चुका है। कुंवर सर्वेश सिंह 2014 में मुरादाबाद सीट से सांसद चुने ग...