September 26, 2024 10:04 PM

माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रायपुर लौटे माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास में स्वागत किया। इस दौरान इन लोगों ने उपमुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। उपमुख्यमंत्री ने भी उनकी पीड़...

September 26, 2024 10:04 PM

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज बस्तर जिले के चिड़पाल गांव में पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म और छह महीने के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। सा...

September 26, 2024 10:03 PM

पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में “सुपोषण से कोई बच्चा छूटे ना“ चलाया जा रहा है अभियान

पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में “सुपोषण से कोई बच्चा छूटे ना“ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ ही निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का वजन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में इमलीभाठा मे संचालित एक निजी स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन लिया।   ...

September 26, 2024 10:03 PM

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन द्वारा किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ को देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान मिला

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन-एनएसएसओ द्वारा किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ को देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन...

September 26, 2024 8:54 PM

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने राज्‍य और केंद्र-शासित प्रदेशों से कहा है कि वह मंकीपॉक्‍स बीमारी के सम्‍बंध में लोगों को जागरूक करने के लिए उचित कार्यवाई करें  

      स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने राज्‍य और केंद्र-शासित प्रदेशों से कहा है कि वह मंकीपॉक्‍स बीमारी के सम्‍बंध में लोगों को जागरूक करने के लिए उचित कार्यवाई करें। मंत्रालय ने राज्‍यों से रणनीतिक निगरानी बनाये रखने का अनुरोध किया है। राज्‍यों को मंकीपॉक्‍स की जांच के लिए संचालित प...

September 26, 2024 8:52 PM

कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के भीतर जांच के लिए -सीबीआई को अपनी सहमति वापस लेने का फैसला किया है

  कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य के भीतर जांच करने के लिए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई के लिए अपनी सहमति वापस लेने का फैसला किया है। मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा कि यह फैसला विपक्ष के खिलाफ सीबीआई की 'पक्षपातपूर्ण' कार्रवाई को रोकने के लिए किया गया ह...

September 26, 2024 8:47 PM

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है  

    केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में संशोधन कर न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई वेतन दरें अगले महीने एक अक्‍तूबर से लागू हो जाएंगी। न्यूनतम मजदूरी दरों को अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल, श्रेणी और विभिन्‍न भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। इस संशोध...

September 26, 2024 8:44 PM

पर्यटन मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में विश्‍व पर्यटन दिवस-2024 मनाएगा

        पर्यटन मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में 'पर्यटन और शांति' विषय पर विश्‍व पर्यटन दिवस-2024 मनाएगा। यह कार्यक्रम विकास और वैश्‍विक सद्भाव को बढावा देने में पर्यटन की भूमिका को उजागर करेगा। उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मंत्रालय की ओर से सर्वोत्तम पर्य...

September 26, 2024 8:39 PM

ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीम नई दिल्‍ली में सम्मानित

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 45वें ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों को आज नई दिल्‍ली में सम्मानित किया इस अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि वैश्विक मंच पर जीतकर टीम ने न केवल पूरे देश को गौरवान्वित किया है बल्कि हमारी पारंपरिक विरासत क...

September 26, 2024 8:35 PM

रांची, खूंटी, धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी

रांची, खूंटी, धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पलामू और संताल क्षेत्र में कल भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसे लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कल पलामू, गढ़वा और लातेहार के अलावा गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भी...