April 23, 2024 2:51 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्णिमा महतो और चामी मुर्मु को पद्श्री से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीरंदाजी में उल्लेखनीय योगदान लिए जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो और समाज सेवी चामी मुर्मु को पद्श्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पूर्णिमा महतो को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले वर्ष 2012 में पूर्णिमा महतो को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल ...

April 23, 2024 2:39 PM

मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट की संभावना

उत्तर पूर्व असम और बांग्लादेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण रांची सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। बादल छाने और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है। ...

April 23, 2024 2:35 PM

प्रदेश में सभी मतदान केंद्र ‘मॉडल मतदान केंद्र’ के रूप में किया जा रहा है विकसित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि लोक सभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदान केंद्र मॉडल मतदान केंद्र के रूप में विकसित किये गए हैं। उन्होनें पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए इन मॉडल मतदान केंद्रों को थीम बेस्ड मतदान केंद्र के रूप में विकसित क...

April 23, 2024 2:26 PM

झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने ग्यारहवीं, बारहवीं तथा तेरहवीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी है। इसमें सात हजार ग्यारह अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब ये सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा की तिथि जून महीने में संभावित है। आयोग की ओर से 342 पदो के लिए 1...

April 23, 2024 12:15 PM

सुप्रसिद्ध बांग्‍लादेशी गायिका रिज़वाना चौधरी बन्न्या को कल प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया

सुप्रसिद्ध बांग्‍लादेशी गायिका रिज़वाना चौधरी बन्न्या को कल प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल नई दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 2024 के लिए पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्‍कार प्रदान किए। रिजवाना चौधरी बन्‍न्‍...

April 23, 2024 12:09 PM

नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन-एनबीएसई, 26 अप्रैल को 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगा

नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन-एनबीएसई, 26 अप्रैल को 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगा। कल जारी एक अधिसूचना में, एनबीएसई ने बताया कि परिणाम प्रिंट और डिजिटल दोनों मोड पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परिणामों की सॉफ्ट कॉपी वेब पोर्टल www.nbsenl.edu.in, www.indiaresults.com, www.results.shiksh...

April 23, 2024 12:02 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने भगवान हनुमान को याद करते हुए कहा कि पवन पुत्र का समर्पण सभी राम भक्‍तों के लिए प्रेरणादायी है। श्री मोदी ने कामना की है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद से विकसित भारत को नई ऊर्जा मिलेगी...

April 23, 2024 11:59 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर में कल सभी पात्र मतदाताओं की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सांबा जिले में विधानसभा के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए डाक के जरिए मतदान कराया गया

जम्‍मू-कश्‍मीर में कल सभी पात्र मतदाताओं की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सांबा जिले में विधानसभा के तीन निर्वाचन क्षेत्रों रामगढ, विजयपुर और सांबा के लिए अनिवार्य सेवा वर्ग के अनुपस्थित मतदाता-एवीईएस नियम के तहत डाक मतदान केंद्रों पर डाक के जरिए मतदान कराया गया। हमारे जम्‍मू संवाददाता ...

April 23, 2024 11:34 AM

केन्‍द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज केरल के कोच्‍ची पहुंचेंगे

केन्‍द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज केरल के कोच्‍ची पहुंचेंगे। वे कल एनडीए उम्‍मीदवारों के समर्थन में अलपुझा और इडुकी निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा में शामिल होंगे।

April 23, 2024 11:32 AM

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में वृद्ध और दिव्यांग जनों के लिए घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में वृद्ध और दिव्यांग जनों के लिए घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह मतदान कल तीन विधानसभा क्षेत्र 69 रामगढ़, 70 सांबा और 71 रामगढ़ में समावेशी और सहभागिता मतदान सुनिश्चित किया गया। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि इसके लिए 49 दलों का गठन ...