April 23, 2024 5:29 PM

जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 1 मई को

जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 1 मई को निर्धारित की है। ईडी को 30 अप्रैल तक ज...

April 23, 2024 5:27 PM

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जेएमएम नेता अंतू तिर्की की बढ़ी ईडी रिमांड

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार जेएमएम नेता अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी बिपीन सिंह, प्रिय रंजन सहाय और इरशाद अख्तर की रिमांड अवधि पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने 6 दिन बढ़ा दी है। ईडी ने इन चारो से पूछताछ के लिए कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया था, इन सभी को ईडी ने सोलह अप्रैल को गिरफ्तार किया ...

April 23, 2024 5:27 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने उच्‍च शिक्षा पर क्‍यूएस की विश्‍व रैंकिंग में भारत के प्रदर्शन को बताया उत्साहवर्धक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उच्‍च शिक्षा पर क्वाक्वेरेली साइमंड्स-क्‍यूएस की विश्‍व रैंकिंग में भारत के प्रदर्शन को उत्‍साहवर्धक बताया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि भविष्‍य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्‍यान दिए जाने से भारत की युवा शक्ति को लाभ होगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार बड़े स...

April 23, 2024 5:25 PM

जसीडीह रेलवे स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव

देवघर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव  होगा। गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए जाने वालों को ट्रेनों में यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से सियालदह और वड़ोदरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

April 23, 2024 5:24 PM

वाराणसी में 24 और 26 अप्रैल को राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता, राज्य टीम में गोड्डा जिले के 2 पहलवान

वाराणसी में होने वाले राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता आगामी 24 और 26 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में राज्य टीम में गोड्डा जिले के दो पहलवानों का भी चयन किया गया है। गोड्डा जिला कुश्ती संघ के सचिव ने बताया कि फ्री स्टाइल के सतासी किलोग्राम भार स्पर्धा में राहुल कुमार एवं...

April 23, 2024 5:16 PM

प्रदेश में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चलाए गए रील प्रतियोगिता

नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चलाए गए रील प्रतियोगिता अभियान के तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को एडीसी महेद्रपाल गुर्जर ने पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दौलतपुर कालेज़ के सौरभ ताखी ने हसिल किया जिन्हें ट्रॉफी व 1200 रुपए का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानि...

April 23, 2024 8:38 PM

प्रदेश में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत वोट के महत्व के बारे में जनता को जागरुक किया गया

लोकसभा चुनाव और ऊना ज़िला के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप-चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संचालित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत हरोली विस की ग्राम पंचायत पूबोवाल और पालकवाह में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली म...

April 23, 2024 5:09 PM

प्रदेश में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान गणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुल्लू तोरुल  एस रवीश  व पुलिस अधीक्षक कुल्लू  डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का  निरीक्षण किया व  व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां इन दिनों जोरो प...

April 23, 2024 5:05 PM

भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रदेश में ‘ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया

भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत हिमाचल डाक सर्कल शिमला के अधीन सोलन डाक मण्डल द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। अधीक्षक डाकघर सोलन आर.डी. पाठक ने बताया कि सोलन मण्डल के अधीन बी.एल. सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, शामती की छात्रा कुमारी अपूर्वा नेगी ने इस प्र...

April 23, 2024 3:49 PM

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा के लिए 6 हजार 9 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया

उत्तराखण्ड में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों धामों के लिए अब तक 6 हजार 981 श्रद्धालुओं ने एक करोड़ 20 लाख से अधिक धनराशि की ऑनलाइन पूजा की बुक करायी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मदिर समिति की अधिकारिक वेबसाइट पर 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक एक स...