April 23, 2024 9:28 PM

मणिपुर में आज खोंगजोम दिवस मनाया गया

मणिपुर में आज खोंगजोम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंग्रेजों के खिलाफ 1891 के युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्‍य समारोह थौबल जिले में खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित किया गया। खोंगजोम दिवस हर वर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है।

April 23, 2024 9:27 PM

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग हो रहा है लोकप्रिय

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश की बढ़ती विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने के लिए 22 भारतीय कंपनियों को एक साथ लाया है। यह भागीदारी साइबर सुरक्षा में भारत की उल्लेखनीय प्रगति...

April 23, 2024 9:25 PM

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बक पूर्णिमा पोया दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया  

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और परम धम्म चेतिया पिरिवेना के मुख्य पदाधिकारी डॉक्‍टर मैतिपे विमलसारा महाथेरा ने बक पूर्णिमा पोया दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली यह ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी बौद्ध धर्म के पावन दिवस पर मनाई जाती है। उ...

April 23, 2024 9:23 PM

हरियाणाः मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘वोटर्स-इन-क्यू’ नाम से एक ऐप लॉन्च किया

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 'वोटर्स-इन-क्यू' नाम से एक ऐप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से मतदाता घर बैठे ही मतदान केंद्रों पर कतार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और भीड़ कम होने पर मतदान करने जा सकते हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन आय...

April 23, 2024 9:21 PM

अमित शाह ने कहा- सरकार ने विदर्भ-क्षेत्र में जल प्रबंधन को विशेष-महत्व दिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि उनकी सरकार ने विदर्भ क्षेत्र में जल प्रबंधन को विशेष महत्व दिया है। वे आज महाराष्‍ट्र के अकोला में पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 89 हजार करोड़ रुपये की पेनगंगा और नलगंगा नदी जोड परियोजना को मंजूरी मिलन...

April 23, 2024 9:20 PM

बिहार में चुनावी-सरगर्मियाँ तेज़, मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं नेता

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए, महागठबंधन और अन्य दलों के वरिष्ठ नेता और प्रमुख प्रचारक लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और बांका में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों लोकसभा क्षेत्रों में कल ...

April 23, 2024 9:15 PM

कांग्रेस-पार्टी को चुनौती नहीं दे सकती भाजपाः मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल के वायनाड में एक जनसभा में कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी को चुनौती नहीं दे सकती। कांग्रेस ने देश को आजाद कराया तथा महिलाओं, अल्पसंख्यकों और युवाओं को सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नरेगा, शिक्षा का अधिकार कानून, सूचना का अधिकार कानून और खाद्य स...

April 23, 2024 9:11 PM

राजधानी में आज दोपहर में तेज गर्मी होने के बाद, शाम में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई

राजधानी में आज दोपहर में तेज गर्मी होने के बाद, शाम में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी में थोड़ी राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली औ...

April 23, 2024 9:09 PM

दिल्ली नगर निगम ने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए हिंदी कार्यशाला का किया आयोजन

दिल्ली नगर निगम ने राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार को बढ़ाने के लिए आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर स्थित सभा भवन में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में हिंदी भाषा को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी भाष...

April 23, 2024 9:07 PM

तीसरी बार चुनकर सत्‍ता में आए तो उत्‍तरी-बंगाल में भी खोला जाएगा एम्‍स

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी तीसरी बार चुनकर सत्‍ता में आई तो उत्‍तरी-बंगाल में भी एम्‍स खोला जाएगा। वे आज पश्चिम बंगाल के रायगंज संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ये नया एम्स रायगंज में बनाया जायेगा। इस अवसर पर श्री अमित शाह ने भ्रष्‍टाच...