April 24, 2024 8:19 PM

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिन्‍द्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिया

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिन्‍द्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिया है। केन्‍द्रीय बैंक ने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को शामिल करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। रिजर्व बैंक के बयान के अनुसार वर्ष 2022 और 2023 में कोटक मह...

April 24, 2024 8:16 PM

राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त

राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। 13 लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रचार के अंतिम दिन ...

April 24, 2024 8:14 PM

आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक वसुधा गुप्ता ने मथुरा में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों का दौरा किया।

आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक वसुधा गुप्ता ने आज मथुरा में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने दोनों इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों और विषयों पर अधिक ध्यान देने के सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि मथुरा दूरदर्शन केन्द्र और आकाश...

April 24, 2024 8:11 PM

आईआईटी दिल्‍ली ने संस्थान में दिव्‍यांग छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई

आईआईटी दिल्‍ली ने दिव्‍यांग छात्रों के लिए संस्थान में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई है। इसके तहत कक्षाओं में रैम्‍प और लिफ्ट में ब्रेल साइनेज लगाया गया है। संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य प्रशासनिक भवन में दिव्यांग छात्रों के लिए एक पोर्टेबल शौचालय की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। आईआई...

April 24, 2024 7:50 PM

फरीदाबाद में छात्राओं ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया

दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सराय ख्वाजा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने रैली निकाली। इस रैली में विद्यालय के सौ से भी अधिक विद्यार्थियों, जूनियर रेड...

April 24, 2024 7:48 PM

 मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन बुखार फिर से फैला

मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन बुखार फिर से फैल गया है। इस बीमारी के प्रकोप से 174 सूअरों की मौत हो गई है। तीन जिलों - आइजोल, चम्फाई और सैतुअल में इस बीमारी की पुष्टि की गई है। पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग ने विभिन्न गांवों और इलाकों को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है। विभाग ने स्वस्थ और बीमार दोनों प...

April 24, 2024 7:38 PM

भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के विद्यार्थी चिदानंद नाइक की फिल्म को 77वें कान फिल्मोत्सव के ‘ला सिनेफ’ प्रतिस्पर्धी खंड के लिए चुना गया

भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के विद्यार्थी चिदानंद नाइक की फिल्म "सनफ्लॉवर्स वेयर फर्स्ट वन्स टू नो" को 77वें कान फिल्मोत्‍सव के 'ला सिनेफ' प्रतिस्पर्धी खंड के लिए चुना गया है। महोत्सव का यह खंड नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है। यह खण्‍ड दुनियाभर के फिल्म संस्‍थानों की फिल्मों को मान्यता प्रद...

April 24, 2024 7:22 PM

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी गौतमानंदजी महाराज को रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी गौतमानंदजी महाराज को रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि स्‍वामी गौतमानंदजी ज्ञान और करुणा की गहनता के मार्ग को प्रशस्‍त करेंगे।    

April 24, 2024 7:17 PM

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की आठ सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की आठ सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही राज्य में अगले चरण के चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आकाशवाणी के लखनऊ संवाददाता ने खब़र दी है कि 26 अप्रैल को अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमब...

April 24, 2024 6:12 PM

जम्मू-कश्मीर में जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के सभी स्कूलों में समय में परिवर्तन हुआ

जम्मू-कश्मीर में स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने आज जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए स्कूल के समय में परिवर्तन की घोषणा की। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि 1 मई से 30 सितम्बर तक जम्‍मू संभाग के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।