April 25, 2024 1:35 PM

मध्य प्रदेश: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जाति और धर्म का भेदभाव किए बिना लोगों को मुफ्त राशन दे रही है सरकार

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। मध्य प्रदेश के मुरैना में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार बिना किसी जाति...

April 26, 2024 3:11 PM

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में अपने नंबरों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को कॉपियों की दोबारा जांच कराने का मौका दिया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में अपने नंबरों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को कॉपियों की दोबारा जांच कराने का मौका दिया है। यूपी बोर्ड की तरफ से स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित ...

April 25, 2024 12:28 PM

महाराष्ट्र: शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आज पुणे में अपना घोषणा पत्र जारी किया 

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आज पुणे में अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें जातिगत जनगणना और किसानों के कल्‍याण के लिए अलग आयोग का वादा, प्रशिक्षुता का अधिकार और नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का पक्ष रखा गया है।  पार्टी ने कहा कि वह जम्‍मू कश्‍मीर को पूर्ण रा...

April 25, 2024 12:18 PM

सीमा पार शरण लेने वाले म्यांमार के सुरक्षा बलों के 288 सदस्यों को बांग्लादेश ने वापस भेजा 

आज सुबह एक समन्वित अभियान में बांग्लादेश ने म्यांमार के सुरक्षा बलों के 288 सदस्यों को वापस भेज दिया, जिन्होंने सीमा पार शरण ली थी। इस समूह में म्यांमार बॉर्डर गार्ड पुलिस (बीजीपी), सेना और आव्रजन इकाइयों के सदस्य शामिल थे। बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) के अनुसार, ऑपरेशन बांग्लादेश अंतर्देशीय ...

April 25, 2024 12:08 PM

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने की मांग, त्वरित फोरेंसिक जांच के लिए बढ़ाई जाए उन्नत प्रयोगशालाओं की संख्या 

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने त्वरित फोरेंसिक जांच के लिए देश में तकनीकी रूप से उन्नत प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने की मांग की है। एनएचआरसी द्वारा आपराधिक न्याय प्रणाली सुधारों पर आयोजित एक बैठक में कहा गया कि जांच और फोरेंसिक जांच एक-दूसरे से अलग होने के बजाय एक प्रक्रिया का हिस्सा होनी ...

April 25, 2024 11:57 AM

तेलंगाना: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मृत्‍यु 

तेलंगाना में दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मृत्‍यु हुई है। कल रात इलांदु गांव के पास वारंगल-खमन राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और बस की जोरदार टक्‍कर में 4 युवकों की मृत्‍यु हो गई। वहीं आज तड़के सूर्यापेट जिले के दुर्गापुरम क्षेत्र में एक कार और ट्रक की भिडंत में 6 लोगों की मृत्‍यु हुई और चार लोग घायल हैं...

April 25, 2024 11:41 AM

औसत न्‍यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो औसत न्‍यूनतम तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज सुबह आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत रहा और दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने क...

April 25, 2024 11:31 AM

उत्तर-प्रदेश: सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु

उत्तर-प्रदेश में फेफना-बक्सर राजमार्ग पर कल रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक कार ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए अपना नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई।

April 25, 2024 11:21 AM

यूपी के गाजीपुर में बोले जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, समाज के लिए नया भविष्य बनाने हेतु नागरिकों की भागीदारी जरूरी 

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 'समग्र विकास में नागरिकों की भूमिका' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उप-राज्यपाल ने राष्ट्र की प्रगति में जन-भागीदारी के योगदान पर प्रकाश डाला। श्री सिन्हा ने कहा कि समग्र, समावेशी विकास और समाज के लिए ...

April 25, 2024 11:17 AM

छत्तीसगढ़: आम चुनाव के दूसरे चरण में तीन सीटों पर होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने पूरी की तैयारियां 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत तीन संसदीय क्षेत्रों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरुक करने हेतु अलग-अलग उपाय कर रहा है।