April 27, 2024 7:42 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव, भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में लिया भाग

कल जम्‍मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी में लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खासकर पहली बार मतदाता बने युवाओं में वोटिंग को लेकर बहुत उत्साह देखा गया। जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी जिले के कुछ हिस...

April 27, 2024 7:41 AM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज गुजरात में करेंगे प्रचार

लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। गुजरात में 7 मई तीसरे चरण में मतदान होगा। 

April 26, 2024 9:14 PM

भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ मिलकर एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की

      भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ मिलकर एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है। डिजीलॉकर के साथ मिलकर इस पहल के अंतर्गत अग्निवीर वायु भर्ती सहित वायु सेना की विभिन्न प्रक्रियाओं में शामिल उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेजों का डिजिटल रूप से सत्यापन होगा। वायु सेना तथा इलेक्टॉनिक्स ...

April 26, 2024 9:07 PM

ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है

      ओडिशा में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जहां राज्‍य में लगभग हर क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। राज्‍य के अंगुल, बोलनगिर, बोध और नुआपाडा में तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया जिससे ये सबसे गर्म स्‍थान रहे। पश्चिमी ओडिशा के अधिकतर शहरों में तापमान 43 डिग्री या इस...

April 26, 2024 9:07 PM

छत्तीसगढ़: पीएससी परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच सीबीआई करेगा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। इस संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि पीएससी परीक्षा 2021 में राज्य के बारह विभागों में 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयन सूची जारी होने के बाद अनेक प्र...

April 26, 2024 9:05 PM

कर्नाटक में 14 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्‍पन्‍न

      कर्नाटक में 14 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्‍पन्‍न हुआ। राज्‍य में शाम पांच बजे तक 64 दशमलव पांच-पांच प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।     एक अन्‍य मामले में बेंगलुरु दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार तेजस्‍वी सूर्या के खिलाफ धर्म के नाम पर वोट मांगने पर चुनाव आचार स‍ंहिता...

April 26, 2024 9:05 PM

छत्तीसगढ़ में तीन संसदीय क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। युवा और महिला मतदाताओं के साथ ही बुजुर्ग मतदाता भी गर्मी की परवाह किए बिना वोट डालने मतदा...

April 26, 2024 9:04 PM

उत्‍तरी कश्‍मीर के बारामूला जिले में सौपोर के नौपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आज मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया

      उत्‍तरी कश्‍मीर के बारामूला जिले में सोपोर के नौपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आज मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने नौपोरा में घेराबंदी की और संयुक्...

April 26, 2024 9:04 PM

पीएससी परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। इस संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि पीएससी परीक्षा 2021  में राज्य के 12 विभागों में 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी। चयन सूची जारी होने के बाद अनेक प्रत...

April 26, 2024 9:03 PM

छत्तीसगढ़: मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘‘रक्तदान-जीवनदान, मतदान कर देश बनाए महान’’ के संदेश के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया ग...