April 27, 2024 7:47 PM

रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया

रांची के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता रामटहल चौधरी ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने के बाद रांची में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी ने रांची लोकसभा से टिकट देने का वादा किया था, जिस कारण उन्होंने हाल में ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी, लेकिन उ...

April 27, 2024 7:46 PM

झारखंड में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कार्य शुरू

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदाता सूचना पर्ची, वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कार्य शुरू हो गया है। श्री कुमार ने आज बताया कि इस पर्ची में मतदाता की जानकारी,...

April 27, 2024 7:43 PM

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर ने लोहरदगा को 70 रनों से हराया

गुमला जिले के शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मुकाबले में देवघर ने आज लोहरदगा को 70 रनों से हरा कर इस राज्यस्तरीय मुकाबले के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। देवघर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 251 ...

April 27, 2024 7:41 PM

सीआईडी ने दुमका जिले के रहने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने आज दुमका जिले के रहने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, तीन पासबुक, एक चेकबुक, एक एटीएम और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि ये अपराधी विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर एग्...

April 27, 2024 7:40 PM

सिमडेगा जिले में व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया

सिमडेगा जिले में लंबित मामलों के निरूशुल्क निष्पादन के लिए आज व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा ने इस लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए संबधित विभागों के पदाधिकारियों और पक्षकारों से लचीलापन अपनाने और मामलों के तेज गति से निष्पादन के निर्देश ...

April 27, 2024 7:37 PM

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान झारखण्ड में तेज लू जारी रहने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में झारखण्ड समेत देश के पूर्वी और दक्षिण हिस्सों में तेज लू जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसे देखते हुए 30 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल...

April 27, 2024 7:37 PM

कोडरमा लोकसभा के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे

कोडरमा लोकसभा के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे। इस दिन होने वाले मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया कल से शुरू हो गई है। 3 मई तक नामांकन किया जा सकेगा। उपायुक्त और जिला निर्वाची पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि छह मई तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। उपायुक्त ...

April 27, 2024 7:33 PM

चेकिंग अभियान के दौरान 3203 यात्रियों को बिना टिकट पाए गए

धनबाद रेल मंडल द्वारा चलाये गए 36 घंटों के टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 3203 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया है। इनसे 16 लाख 45 हजार 160 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली ...

April 27, 2024 7:33 PM

राजधानी में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज पूर्वी दिल्ली से ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान की शुरूआत की

      राजधानी में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज पूर्वी दिल्ली से ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान की शुरूआत की। अभियान के तहत मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट से पार्टी के उम्‍मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में कल्याणपुरी क्षेत्र में रोड शो किया...

April 27, 2024 7:31 PM

चतरा जिले में बस पलट जाने से दो यात्रियों की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

चतरा जिले के संघरी घाटी में आज एक यात्री बस पलट जाने से उसपर सवार एक युवती समेत दो यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का निकट के अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। इधर, रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित ब्रांबे वाटर पार्क के समीप आज एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्...