April 28, 2024 12:42 PM

असम: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर, चार सीटों के लिए 47 उम्‍मीदवार मैदान में 

असम में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इस चरण में गुवाहाटी, बारपेटा, कोकराझार और ढुबरी सीट पर 47 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ  नेता हिमंता बिस्‍व सरमा, ए. आई. यू. डी. एफ. प्रमुख बदरूद्दीन अजमल, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष भूपेन कुमार बोरा...

April 28, 2024 11:18 AM

दिल्‍ली के प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दिया, आम आदमी पार्टी से गठबंधन के चलते नाराज

दिल्‍ली के प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में उन्‍होंने कहा है कि दिल्‍ली कांग्रेस की इकाई आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी क्योंकि आम आदमी पार्टी का गठन ही कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे और...

April 28, 2024 11:12 AM

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में आतंकी ने गोलीबारी, एक ग्राम रक्षा गार्ड घायल 

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के एक गांव में आज तड़के गोलीबारी की एक घटना में एक ग्राम रक्षा गार्ड घायल हो गया। यह घटना बसंतगढ़ क्षेत्र के पनारा गांव में हुई जब ग्राम रक्षा गार्ड के गश्ती दल पर दाहू वन में कुछ संदिग्ध लोगों ने गोलियां चलाईं।  समझा जाता है कि ये संदिग्ध आतंकी थे जो गुज्जर ढोक का वेश ध...

April 28, 2024 11:09 AM

चीन के ग्वांगझू में तूफान और बाढ़ से पांच लोगों की मौत,  कई अन्य घायल  

चीन के ग्वांगझू में तूफान से पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। तूफान के साथ भारी वर्षा और भीषण बाढ़ से दक्षिण चीन में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, 141 कारखानों को नुकसान पहुंचा है। चीन के मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक भारी वर्षा और भीषण तूफान की स्थिति ...

April 28, 2024 12:51 PM

इराक की संसद ने पारित किया समलैंगिक संबंध को अपराध ठहराने वाला विधेयक

इराक की संसद ने समलैंगिक संबंध को अपराध ठहराने वाला विधेयक पारित कर दिया है। इस कानून के उल्लंघन पर 7 वर्ष की कैद की सजा अनिवार्य रूप से दी जाएगी जिसे बढ़ाकर 15 वर्ष तक किया जा सकता है। नए कानून में लिंग परिवर्तन कराने पर भी 1 से 3 वर्ष तक की जेल का प्रावधान है।  अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने यह कद...

April 28, 2024 8:16 AM

भारतीय चालक दल के सदस्यों को मानवीय आधार पर रिहा करने पर विचार कर रहे हैं विचार: विदेश मंत्रालय, ईरान

ईरान ने कहा है कि दो सप्ताह पूर्व जब्त किए गए व्यापारिक जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के सदस्यों को राजनयिकों से मिलने की अनुमति दी गई है। पुर्तगाल के ध्वज वाला यह जहाज ईरानी बलों के नियंत्रण में है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस जहाज के चालक दल को मानवीय आधार पर रिहा करने पर विचार किया जा रह...

April 28, 2024 8:05 AM

कर्नाटक: प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी लगातार दो दिन राज्य के कई जिलों में करेंगे रैलियां

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज और कल कर्नाटक में पांच सभाओं को संबोधित करेंगे। वे प्रदेश के उन निर्वाचन-क्षेत्रों में प्रचार करेंगे, जहां तीसरे दौर में सात मई को मतदान होना है। श्री मोदी आज सुबह बेलगावी में और दोपहर में उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र के सिरसी में जनस...

April 28, 2024 7:58 AM

तेलंगाना: वाम दलों ने किया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान, भोंगीर को छोड़कर सभी लोकसभा सीटों से वापस लिए नामांकन

तेलंगाना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देंगे। सीपीआईएम के नेताओं ने कल इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। दोनों पार्टियों ने भोंगीर को छोड़कर बाकी सभी जगहों से अपना ...

May 2, 2024 10:16 AM

मुंबई: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- झुग्गी बस्ती पुनर्वास परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री के आश्वासन को हर हाल में पूरा करेंगे

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल ने कल कहा कि मुंबई में झुग्गी बस्ती पुनर्वास परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन को हर हाल में पूरा किया जाएगा। श्री गोयल ने मुंबई के दहिसर में 'चुनाव रथ' को भी रवाना किया।

April 28, 2024 7:55 AM

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और ओडिशा में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी, हिमाचल और उत्तराखंड में गिर सकते है ओले: मौसम विभाग 

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और ओडिशा में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, माहे, कोंकण, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में अगले चार-पांच दिन तक कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान  है। पश्चिमी असम, मेघालय, त्रिपुरा में कल...