April 29, 2024 5:18 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बिहार के बेगुसराय में जनसभा को संबोधित किया

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की आवश्‍यकता है। बिहार के बेगुसराय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण देश ने कोविड महामारी से लड़ाई में सफलतापूर्वक जीत हास...

April 29, 2024 4:53 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर में रातभर विभिन्‍न जगहों पर तेज वर्षा के कारण हुए भूस्‍खलन से जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग को दिन भर वाहनों के लिए बंद रखा गया

  जम्‍मू-कश्‍मीर में रातभर विभिन्‍न जगहों पर तेज वर्षा के कारण हुए भूस्‍खलन से जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग आज दिन भर वाहनों के लिए बंद रखा गया है। कश्‍मीर को देश के अन्‍य भागों से जोडने वाला ये एकमात्र राष्‍ट्रीय राजमार्ग है। वर्षा जारी रहने से मरम्‍मत कार्य में बाधा आ रही है। यात्रियों ...

April 29, 2024 4:33 PM

मध्य प्रदेश में इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लिया

मध्य प्रदेश में इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ उन्होंने नाम वापसी को औपचारिकताओं को पूरा किया। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

April 29, 2024 4:29 PM

राजकीय महिला बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कंडाघाट में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राजकीय महिला बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कंडाघाट में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बसंल ने की। डॉ. पूनम बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एक-एक वोट के महत्व के बारे विस्तार से समझाया।...

April 29, 2024 4:31 PM

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रियाद पहुंचे

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रियाद पहुंच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य युद्ध के बाद गजा पर अरब देशों के साथ संपर्क और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंन्‍यामिन नेतन्याहू से गाजा में गंभीर मानवीय स्थिति में सुधार के लिए अमेरिकी विशिष्ट कार्रवाई का आग्रह करना है। श्री ...

April 29, 2024 4:26 PM

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर कल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा। उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि दो लाख से अघिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि जब अप्रैल महीने में परीक्षा के परिणाम घोषित क...

April 29, 2024 4:24 PM

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया 5 मई से होगी शुरू

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया 5 मई को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में भैरव पूजन के साथ ही शुरू हो जाएगी। छह मई को केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 10 मई को डोली के केदारधाम पहुंचते ही केदानाथ के कपाट यात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जांएग...

April 29, 2024 4:23 PM

नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सैनिक स्कूल झुंझुनू को दो-शून्य से हराकर चौंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। लीग प्वांइट  के आधार पर सैनिक स्कूल झांसी उप विजेता रहा। सैनिक स्कूल घोड़ाख...

April 29, 2024 4:22 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर में पूर्णागिरी मेले की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर में पूर्णागिरी मेले की समीक्षा की। उन्होंने मेले में अस्थाई व्यवस्थाओं की जगह स्थाई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। श्री धामी ने स्थानीय लोगों, मंदिर समिति और प्रशासन के सहयोग से शारदा व बूम घाट में नियमित शारदा आरती का आ...

April 29, 2024 4:22 PM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर ऊधमसिंह नगर जिले के कानून व्यवस्था की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट पर जिले के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री धामी ने कहा कि पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए ...