April 30, 2024 2:10 PM

नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने के यूएई के मंत्री रीम अल हाशिमी से भेंट की

विदेश सचिव विनय क्‍वात्रा ने आज नई दिल्‍ली में संयुक्‍त अरब अमीरात के अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग के मंत्री रीम अल हाशिमी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्‍होंने बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्‍तृत समीक्षा की तथा भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात की व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों प...

April 30, 2024 2:07 PM

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्‍पीति में भीषण-बर्फबारी से जनजीवन हुआ अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के जनजातीय जिले में भीषण बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। बर्फ जम जाने के कारण बारालाचा के बाहर मनाली-लेह राजमार्ग और अटल सुरंग तथा धुंदी के बीच वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बचाव अभियान के हिस्‍से के रूप में अटल सुरंग और धुंदी पर फंसे लगभग छह हजार या...

April 30, 2024 2:08 PM

महिला-आयोग ने कर्नाटक-पुलिस से जनता दल सेक्‍युलर के नेता प्रज्वल रेवन्ना से संबंधित कथित यौन-शोषण मामले में कार्रवाई की माँग की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जनता दल सेक्‍युलर के नेता प्रज्वल रेवन्ना से संबंधित कथित यौन शोषण मामले में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग  की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्र...

April 30, 2024 1:55 PM

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में जंगल की आग की स्थिति में सुधार

  उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में जंगल की आग की स्थिति में सुधार हुआ है। सभी विभाग अब हाई अलर्ट पर हैं और वन विभाग आग की घटनाओं पर निगरानी और रोकथाम के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रहा है। इसके अलावा, वन क्षेत्रों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जा रहे हैं।...

April 30, 2024 12:43 PM

अमित शाह ने कांग्रेस पर ग़लत सूचना फैलाने का लगाया आरोप

 गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने कांग्रेस पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अगर चार सौ से अधिक सीट पर जीतती है, तो यह आरक्षण को समाप्‍त कर देगी। गुवाहाटी में आज मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि यह दावा आधारहीन है। ...

April 30, 2024 12:41 PM

11वाँ दुबई खाद्य उत्‍सव का समय एक बार फिर वापस आ गया है

11वां दुबई खाद्य उत्‍सव का समय एक बार फिर वापस आ गया है। इस खाद्य उत्‍सव में शहर की पाक कला तथा कई संस्‍कृतियों के भोजन और पेय पदार्थ का प्रदर्शन किया जा रहा है। दुबई खाद्य उत्‍सव का आयोजन दुबई के त्यौहार और खुदरा प्रतिष्ठान द्वारा किया जा रहा है। इस उत्‍सव के दौरान पूरे शहर में कई पकवानों, विशेष मे...

April 30, 2024 1:49 PM

छत्तीसगढ के बस्‍तर संभाग में एक मुठभेड में अबतक दो महिलाओं सहित सात नक्‍सली मारे गए

छत्तीसगढ के बस्‍तर संभाग में एक मुठभेड में अबतक दो महिलाओं सहित सात नक्‍सली मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नारायणपुर जिले के अबूजमाड़ के जंगलों में यह मुठभेड हुई। इस क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी को लेकर मिली खुफिया जानकारी पर जिला रिजर्व गार्ड और विशेष कार्य बल की संयुक्‍त टीम को भेजा ग...

April 30, 2024 8:15 AM

मणिपुर में बाहरी-मणिपुर संसदीय-क्षेत्र के छह मतदान केन्‍द्रों पर पुन: मतदान जारी

मणिपुर में बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केन्‍द्रों पर पुन: मतदान जारी है। के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज उखरूल जिले में पांच मतदान केन्‍द्रों और सेनापति में एक मतदान केन्‍द्र पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन केन्‍द्रों पर 26 अप्रैल को वोट डाले गये थे, लेकिन...

April 30, 2024 8:15 AM

केरल में एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

  केरल में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात हुआ, जब एक कार कन्‍नूर जिले के चेरुकुन्नू करीब एलपीजी सिलेंडरों से लदे ट्रक से टकरा गई। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक महिला और एक नौ वर्ष का लड़का था। दुर्घटना का शिकार हुए लोग कोझिकोड से कासर...

April 30, 2024 8:12 AM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की दस सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएँगे

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की दस सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में बदायूँ की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है। बदायूँ क्षेत्र पर समाजवादी पार्टी की गहरी पकड़ है। 2019 के चुनाव में 23 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने यह सीट जीती थी। यहां इस बार भाजपा ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय...