May 3, 2024 1:15 PM

views 1

नागालैंड: राज्य में 26 जून को होंगे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव, महिलाओं के लिए आरक्षित हैं 33 प्रतिशत सीटें

नागालैंड में 26 जून को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। ये चुनाव तीन नगर पालिका और 36 नगर परिषदों के लिए हैं। राज्‍य में यह पहला नगर निगम चुनाव होगा जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। पिछला शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2004 में हुआ था जिसमें महिलाओं के लिए अलग आरक्षण नहीं था। राज्‍य में ...

May 3, 2024 12:20 PM

ब्राजील: बाढ़ के चलते अब तक 30 लोगों की हुई मृत्यु, राष्ट्रपति लूला-डी-सिल्वा ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

दक्षिण ब्राजील में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। लगातार तेज वर्षा से बांध ध्वस्त हो जाने के कारण एक बड़ा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया। जिसके चलते लगभग 15 हजार लोग बेघर हो गए हैं, जबकि कई इलाकों में बिजली और पेयजल की आपूर्ति बाधित हुई है। राष्ट्रपति लूला-डी-सिल्वा ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्...

May 3, 2024 12:18 PM

दुबई: विश्‍व व्‍यापार केन्‍द्र में वर्ल्ड आर्ट मेले की हुई शुरुआत

दुबई के विश्‍व व्‍यापार केन्‍द्र में कल वर्ल्ड आर्ट दुबई मेले की शुरुआत हुई। पांच मई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित मेले में 60 से अधिक देशों की 400 से अधिक कला दीर्घाएं और कलाकार भाग ले रहे हैं। इसमें भारतीय शिल्पियों और कला संगठनों की कलाकृतियां प्रमुख रूप से दर्शायी गई हैं। उभरते कलाकारों ने भारतीय प...

May 3, 2024 9:33 AM

views 1

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में करेंगी रोड शो, भाजपा अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा गुजरात के दाहोद में करेंगे जनसभा को संबोधित

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में एक रोड शो करेंगी। वहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज राजकोट और अहमदाबाद में जनसभाएं करेंगे। श्री खरगे राजकोट में मीडिया से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के ...

May 3, 2024 9:29 AM

कर्नाटक: वरिष्ठ भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह चिक्कोडी क्षेत्र में करेंगे रोड शो, कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उत्तर कन्नड़ और हावेरी में करेंगे प्रचार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के चिक्कोडी संसदीय क्षेत्र के हुक्केरी में एक रोड शो करेंगे। उत्तर कर्नाटक की 14 सीटों पर 7 मई को चुनाव होंगे। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई पार्टी उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी के लिए धारवाड़ के गरागा में एक बैठक को संबोधित करेंगे...

May 3, 2024 9:26 AM

पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के बर्धमान दक्षिण के साई कॉम्प्लेक्स में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। बाद में प्रधानमंत्री कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र के श्...

May 3, 2024 9:22 AM

गोवा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज गोवा के मापुसा में जनसभा को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज गोवा के मापुसा में जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। गोवा में दो लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। उत्तरी गोवा की सीट इस समय पांच बार सांसद रह चुके और पर्यटन, बंदरगाह, जहाजरानी और जल मार्ग राज्य मंत्री भाजपा के श्रीपद नाइक के पास है और द...

May 3, 2024 9:19 AM

खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों का भारत ने किया खंडन

भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों का खंडन किया है। भारत ने कहा कि इस तरह के बयान कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण को उजागर करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कल नई दिल्‍ली में संव...

May 3, 2024 9:14 AM

झारखंड: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड के दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड के दौरे पर रहेंगे। वे शाम पांच बजे चाईबासा में सिंहभूमि सीट से पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रांची पहुंचेंगे। वे रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रातू रोड ...

May 3, 2024 9:09 AM

views 1

उत्तर प्रदेश: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी, उत्तर प्रदेश में हाई-प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी के लिए आज नामांकन दाखिल करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी उनके साथ होंगी। किशोरी लाल शर्मा अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने रायबर...