May 3, 2024 4:59 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच चार मई को होगी। प्रत्याशी छह मई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत पांच सीटों पर 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 9 हजार 848 मतदान केन्द...

May 3, 2024 4:59 PM

लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी

लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनसभाएं, रोड़ शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दरभंगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित ...

May 3, 2024 4:59 PM

बांग्‍लादेश के विभिन्‍न भागों में भीषण गर्मी के बीच 63 वर्षों में नमक का सर्वाधिक उत्‍पादन हुआ

बांग्‍लादेश के विभिन्‍न भागों में भीषण गर्मी के बीच 63 वर्षों में नमक का सर्वाधिक उत्‍पादन हुआ है। कोक्‍स बाजार और चटगांव के बांशखली तटीय क्षेत्र के किसानों ने कहा है कि गर्मी बढने से नमक का उत्‍पादन और बढेगा। दूसरी ओर बांग्‍लादेश में अप्रैल के महीने में गर्मी से जहां लाखों लोग प्रभावित हुए वहीं दूस...

May 3, 2024 4:50 PM

उत्तर प्रदेश में आज कई दिग्‍गज नेता नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश में आज कई दिग्‍गज नेता नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्‍होंने एक रोड शो किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अशोक गहलोत सहित बडी संख...

May 3, 2024 4:35 PM

उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक परिवहन की दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के दिए निर्देश

प्रदेश में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन की दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि राहत राशि की हकदारी के लिए अब मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट की आवश्यकता ...

May 3, 2024 4:34 PM

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर होटल और दुकान व्यापारियों को इस बार खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से करना होगा पालन

चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों और दुकानों को इस बार खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉक्टर आर राजेश कुमार ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। डॉक्टर कुमार ने बताया कि...

May 3, 2024 4:30 PM

चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह, पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 18 लाख के पार

चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। चारों धामों के दर्शन के लिए मई माह तक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूरे हो चुके हैं। अब जो भी तीर्थ यात्रा चार धाम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना चाहेंगे, उन्हें जून के महीने की तिथि ही उपलब्ध हो पाएगी। इस साल चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने...

May 3, 2024 4:29 PM

प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा जागरूकता महाअभियान

स्वास्थ्य विभाग डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में महाअभियान चलाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं। डेंगू और चिकनगुनिया के हॉटस्पॉट बन रहे इलाकों से अभियान की शुरुआत होगी। दैनिक रूप से सभी क्षेत्रों में एडिज लार्वा का सर्वे किया जाएगा, ...

May 3, 2024 4:26 PM

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की 43 घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में एक बार फिर से बढोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घण्टों में वनाग्नि की 43 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु भी हुई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के स्यूनराकोट में जंगल में लगी आग की चपेट में आने से नेपाली मूल के दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि ...

May 11, 2024 7:11 PM

देहरादून, उत्तकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बूंदाबांदी पड़ने के आसार

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कल कहीं-कहीं बूंदाबांदी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने इस दौ...