May 4, 2024 8:20 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कर्नाटक के दावणगेरे में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कर्नाटक के दावणगेरे में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल अरबपतियों के लाभ के लिए काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अमीर कारोबारियों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र ने किसा...

May 4, 2024 8:19 PM

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर बने रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के मध्य भाग के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान चवालीस डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि, बस्तर संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती...

May 4, 2024 8:17 PM

बेमेतरा जिले में हुए सड़क हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को केन्द्र सरकार ने दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीते अट्ठाईस अप्रैल को हुए सड़क हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को केन्द्र सरकार ने दो-दो लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को पचास-पचास हजार रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से दी जाएगी। गौरतलब है कि बेमेतरा के के...

May 4, 2024 8:16 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल 3 मई की शाम अनेक देशों के राजनयिकों ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल 3 मई की शाम अनेक देशों के राजनयिकों ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। इनमें नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस और रूस के राजनयिक शामिल हैं। ये राजनयिक छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के तहत सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का अवलोकन करने पहुंचे हैं। इन सभी आगंतुकों का मु...

May 4, 2024 8:15 PM

बस्तर जिले ने प्लास्टिक रिसाइक्लिंग कांफ्रेंस एशिया में लोकल बॉडी चैंपियन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले ने प्लास्टिक रिसाइक्लिंग कांफ्रेंस एशिया में लोकल बॉडी चैंपियन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। गौरतलब है कि बस्तर जिला प्रशासन द्वारा रूरल एंड ...

May 4, 2024 8:15 PM

5 मई से 9 मई तक पूर्वी भारत में गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के अलग-अलग पूर्वी क्षेत्रों में कल तक और दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ स्थानों पर कम तीव्रता के साथ भीषण गर्मी की स्थिति 6 मई तक जारी रहेगी । कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्‍थ...

May 4, 2024 8:14 PM

रायपुर रेलमंडल द्वारा यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मिस्टिंग मशीन की सुविधा को शुरू

छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलमंडल द्वारा यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-एक, दो, तीन, पांच और छह में लगे मिस्टिंग मशीन की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। इस मशीन से पानी के फव्वारे निकलते हैं जो प्लेटफार्म को ठंडा करने के साथ ही यात्रियों को शीतलता का अहसास कराते हैं।

May 4, 2024 8:13 PM

राजधानी दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज

राजधानी दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और स्थानीय नेता, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, और लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पू...

May 4, 2024 8:12 PM

हथियारों के एक अंतर्राज्‍यीय गिरोह का पर्दाफाश, राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से कुल 11 लोग गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के एक अंतर्राज्‍यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से कुल 11 लोागों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में हथियार बेचने, खरीदने और हथियारों की तस्करी करने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से बारह अर्ध-स्‍वचालित पिस्‍तौल, दो ...

May 4, 2024 8:12 PM

रेलवे द्वारा रायपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी गाड़ियों में 1 से 7 मई तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है

रेलवे द्वारा रायपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी गाड़ियों में 1 से 7 मई तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान यात्रियों को अग्नि सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और जागरूकता अभियान चलाकर आगजनी की घटनाओं के जोखिम को कम करना है। इसके तहत रेलवे कर्...