May 5, 2024 12:58 PM

असम: तीसरे चरण में चार लोकसभा सीटों पर कुल 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में 

असम में तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस चरण में चार लोकसभा सीटों पर कुल 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, असम गण परिषद...

May 5, 2024 12:51 PM

ब्राजील: मूसलाधार बारिश और बाढ़ के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हुई, 67 लोग लापता

  दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 60 हो गई है जबकि हजारों लोग अब भी फंसे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, 67 लोग अभी लापता हैं। पिछले 80 वर्ष की इस सबसे भीषण बाढ़ का असर 23 हजार से अधिक लोगों पर पड़ा है।

May 5, 2024 12:44 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- यूरोप को आर्थिक संबंध के मामले में चीन से अधिक उदारता की अपेक्षा 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यूरोप को आर्थिक संबंध के मामले में चीन से और अधिक उदारता की अपेक्षा है। श्री मैक्रों ने एक मीडिया संगठन से बातचीत में कहा कि यूरोप और चीन के बीच आर्थिक सुरक्षा पर नए सिरे से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यूरोप एक ऐसी संतुलनकारी भूमिक...

May 5, 2024 1:19 PM

खाद्य पदार्थों के लिए प्रयुक्त कीटनाशकों की मात्रा के संबंध में भारत के मानदंड का स्तर वैश्विक : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों के लिए प्रयुक्त कीटनाशकों की मात्रा के संबंध में भारत के मानदंड वैश्विक स्तर के हैं और अलग-अलग खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग मात्रा में कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। कृषि मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है।    यह बयान उन मीडिया ख़बर...

May 5, 2024 1:00 PM

जम्मू-कश्‍मीर: वायुसेना के काफिले पर हुए हमले के सिलसिले में छह स्थानीय लोगों को लिया गया हिरासत में

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले में वायुसेना के काफिले पर शनिवार को हुए हमले के सिलसिले में छह स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में वायुसेना के पांच जवान घायल हो गये थे और एक की जान चली गई थी। संदेह है कि गिरफ्तार किये गये लोगों ने हमले में आतंकियों की मदद की थी।  हमले के समय...

May 5, 2024 10:12 AM

मौसम विभाग का अनुमान, पूर्वोत्‍तर भारत में तेज हवा के साथ दो दिन होगी मूसलाधार बारिश 

मौसम विभाग ने आज और कल पूर्वोत्‍तर भारत में तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उत्‍तर-पश्चिम भारत तथा मध्य ...

May 5, 2024 10:09 AM

तटवर्ती इलाकों में ऊंची लहरों को देखते हुए केरल में आज रात 11.30 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल और तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों में ऊंची लहरों को देखते हुए केरल में आज रात 11.30 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। लहरों के कारण केरल में तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में समुद्र तट पर बड़े पैमाने पर भू-क्षरण की ख़बरें हैं जिसके कारण इन इलाकों के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है। तटीय ...

May 5, 2024 10:08 AM

आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग का साप्ताहिक पब्लिक स्पीक कार्यक्रम कल होगा प्रसारित, विषय- साइबर सुरक्षा संबंधी चिंता और डिजिटल जागरूकता की आवश्यकता  

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग कल रात साप्ताहिक फोन-इन कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में चर्चा प्रसारित करेगा। इसका विषय है- "साइबर सुरक्षा संबंधी चिंता और डिजिटल जागरूकता की आवश्‍यकता”। कार्यक्रम में, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के विशेषज्ञ अखिलेश गौड़ और वरिष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. गुलशन...

May 5, 2024 10:07 AM

आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से, धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में खेला जाएगा यह मैच

आईपीएल क्रिकेट में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से धर्मशाला में खेला जाएगा। एक अन्य मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। ये मैच शाम 7.30 बजे से लखनऊ में होगा।प्रतियोगिता में कल मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात ट...

May 5, 2024 10:17 AM

आंध्रप्रदेश में 13 मई को एक ही चरण में होंगे चुनाव, राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह आज आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। श्री शाह श्री सत्य साईं जिले के धर्मावरम निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। श्री राजनाथ सिंह वाईएसआर जिले के जम्मलमडुगु और कर्नूल जिले के अडोनी में चुना...