May 9, 2024 9:23 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिन की यात्रा पर कल अयोध्‍या पहुंचेंगे

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ अयोध्या में श्री राम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर और कुबेर टीला का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सरयू घाट पर आरती में भी शामिल होंगे। हाल ही में ...

May 9, 2024 9:21 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज प्रदेश की दो और संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज प्रदेश की दो और संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने कुशीनगर लोकसभा सीट से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से सन्देश यादव उर्फ मिस्टर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

May 10, 2024 8:43 PM

झारखंड: 4 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में होने वाले मतदान में अब 93 उम्मीदवार शेष

  झारखंड में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत चार लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के बाद नामांकन वापसी के बाद 93 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि छठे चरण में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और रांची लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है और उम्मीदवारो...

May 9, 2024 9:11 PM

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इकतीस मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

May 9, 2024 9:08 PM

नीट परीक्षा में करीब 400 विद्यार्थियों के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट में करीब 400 विद्यार्थियों के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के नेताओं ने मांग की कि प्रभावित बच्चों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की ज...

May 9, 2024 9:03 PM

छत्तीसगढ़: स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने केरल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रामकृष्ण मिशन आश्रम के खेल मैदान में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-ट्वेंटी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने केरल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज खेले गए मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय पर तीन-तीन गोल कर बराबरी पर रही। इस...

May 9, 2024 9:04 PM

लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों के वरिष्‍ठ नेताओं ने चुनावी रैली की

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। फतेहपुर में एक जनसभा में श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को जाति और धार्मिक आधार पर बांटा और अब नस्ल के आधार पर भी लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। चित्रकूट में एक रैली में उन्होंने कहा कि योगी ...

May 9, 2024 8:58 PM

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री जायसवाल ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रदेश की जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां मिल सके, इसके लिए स...

May 9, 2024 8:55 PM

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में वर्ष 2023  बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में वर्ष दो हजार तेईस  बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल प्रदेश है, यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकर...

May 9, 2024 8:43 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा – भारतीय लोकतंत्र समय की कसौटी पर खरा उतरा है और दुनिया को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है

  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र समय की कसौटी पर खरा उतरा है और दुनिया को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय युवा प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसद भारत के 140 करोड़ लोगों की आशाओं, सपनों और आकांक्षाओं का प्रत...