May 10, 2024 5:07 PM

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर के साथ ही विश्व विद्यालय के पौड़ी व टिहरी परिसरों में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 25 मई  सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। विलम्ब शुल्क के साथ आवेदक 30 मई तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अधिष्ठता छात्र कल्याण प्रोफेसर मह...

May 10, 2024 5:06 PM

आचार संहिता लागू होने के बाद से कोडरमा में उत्पाद विभाग शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है

आचार संहिता लागू होने के बाद से कोडरमा में उत्पाद विभाग शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। 16 मार्च से लेकर अब तक नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में कुल 166 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

May 10, 2024 5:05 PM

टिहरी जिले में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

टिहरी जिले में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तैनात नोडल अधिकारियों ने कहा कि पेयजल समस्या को गंभीरता से लिया जाए और अधिकारी समय से पेयजल समस्याओं का समाधान करें। पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारि...

May 10, 2024 5:03 PM

झारखंड उच्च न्यायालय में रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन से जुड़े सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में सुनवाई पूरी

झारखंड उच्च न्यायालय में रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन से जुड़े सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में सुनवाई आज पूरी हो गई। इस मामलेे में 14 मई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि इस मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन और बड़गाई के राजस्व कर्मचारी सहित 18 लोगों के 22 ठिकानों पर पिछले साल ईडी ...

May 10, 2024 5:01 PM

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने देवघर में आयोजित तीसरी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगित में शामिल हजारीबाग के 48 में से 20 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक हासिल किया है।

May 10, 2024 4:59 PM

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन तथा राजमहल से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सीता सोरेन के नामांकन के बाद दुमका शहर के यज्ञ मैदान में एक चुनावी सभा होनी है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरां...

May 10, 2024 4:51 PM

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा सीट के गढ़वा जिले के रंका हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा सीट के गढ़वा जिले के रंका हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए इंडी गठबंधन की राजद प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने की अपील की।

May 10, 2024 4:49 PM

राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी

राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इसे लेकर रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़ में बारिश की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश के सा...

May 10, 2024 4:48 PM

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले, चारधाम यात्रा हुआ आगाज

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज अक्षय तृतीय पर्व के अवसर सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। कपाटोद्घाटन के समय सेना के बैंड और भजन कीर्तन तथा जय श्री केदार के उद्घोष से केदारनाथ धाम गुंजायम...

May 10, 2024 4:42 PM

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा कल चतरा के सिमरिया स्थित मुरबे मैदान में आयोजित की जायेगी

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा कल चतरा के सिमरिया स्थित मुरबे मैदान में आयोजित की जायेगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केंद्रीय एजेंसियां और जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप-एसपीजी ने सभास्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं कल दोपहर बाद दो...