May 10, 2024 9:06 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के चौथे दिन आज कई बड़े नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया। चंदौली से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वाराणसी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक...

May 10, 2024 9:05 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर 13 मई को चुनाव होगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर 13 मई को चुनाव होगा। इसमें फर्रुखाबाद की महत्वपूर्ण सीट भी शामिल है। इस सीट पर भाजपा पिछले दो लोकसभा चुनावों से जीत रही है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा, सपा और बसपा समेत अन्य दल अपने प्रत्याशियों की जीत के लिये प्रचार कर रहे हैं। फर्...

May 10, 2024 9:01 PM

अक्षय तृतीया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी

आज अक्षय तृतीया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उधर, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर रामलला ...

May 10, 2024 8:58 PM

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों द्वारा चुनावी रैलियां और जनसभाएं की जा रही

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं और स्टार प्रचारकों द्वारा चुनावी रैलियां और जनसभाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में आज  सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त रूप से कन्नौज और कानपुर में गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में रै...

May 10, 2024 8:55 PM

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन कल दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिये। इस चरण में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ सीट और सबसे कम 6 प्रत्याशी डुमरियागंज सीट पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिण...

May 10, 2024 8:53 PM

अयोध्या : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन पूजन किये

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन पूजन किये। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उपराष्ट्रपति  ने हनुमानगढ़ी मंदिर और कुबेर टीला पहुंच कर  दर्शन  पूजन किये। इसके बाद  उपरा...

May 10, 2024 8:50 PM

गोड्डा में पार्टी उम्मीदवार निशिकांत दुबे के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया

गोड्डा में पार्टी उम्मीदवार निशिकांत दुबे के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया और लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला और केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में उठाये गये कदमों का जिक्र किया।

May 10, 2024 8:49 PM

साहिबगंज जिले में चुनाव प्रचार की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संभाली

साहिबगंज जिले में चुनाव प्रचार की कमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संभाली। जिले के सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही बेहतर झारखंड का निर्माण कर सकती है।

May 10, 2024 8:47 PM

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया। झामुमो के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुमका में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन और साहिबंगज में राजमहल सीट से पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी रैली की। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन,...

May 10, 2024 8:46 PM

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के रंका और पलामू जिले के ऊंटारी रोड में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के रंका और पलामू जिले के ऊंटारी रोड में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।