May 11, 2024 12:19 PM

रोहतक में आकाशवाणी केंद्र का एंटीना गिरने से की मीडियम वेव का प्रसारण बाधित

हरियाणा के रोहतक में, आकाशवाणी केंद्र में एंटीना गिरने से की मीडियम वेव के प्रसारण में बाधा पड़ी है। कल तूफान के कारण रोहतक केंद्र का 50 साल पुराना 20 किलोवाट का मीडियम वेव ट्रांसमीटर ढह गया, जिससे कल रात 9 बजे से प्रसारण बंद हैं। हालाँकि, आकाशवाणी रोहतक की एफएम सेवाएँ जारी हैं।

May 11, 2024 1:47 PM

दिल्ली में कल रात आए तूफान में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में कल रात आए तूफान में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। तूफान के कारण इमारतों के क्षतिग्रस्‍त होने से 17 लोग घायल भी हुए हैं।

May 11, 2024 11:32 AM

महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी की रैली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्‍तरी महाराष्‍ट्र के जनजातीय बहुल नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र में, पार्टी उम्‍मीदवार गोपाल पदवी के समर्थन में एक रैली करेंगी। श्री पदवी इस लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड रहे हैं। उनका मुका़बला दो बार की सांसद हीना गावित से है। मार्च में भारत जोडो न्‍याय यात्रा के दौ...

May 11, 2024 10:59 AM

निशा दहिया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं पहलवान बनीं

निशा दहिया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं पहलवान बन गई हैं। कल तुर्किए के शहर इस्तांबुल में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में, निशा ने 68 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में, रोमानिया की एलेक्जेंड्रा एंजेल को हराया। वे एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भी रह चुकी हैं। यह पहला मौक़ा है, ...

May 11, 2024 10:53 AM

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया

भालाफेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया है। चोपड़ा ने 88 दशमलव 36 मीटर दूरी तक भाला फेंका और वे सिर्फ दो सेंटीमीटर के अंतराल से शीर्ष स्‍थान प्राप्त करने से चूक गए। जैकब वडलेज पहले स्‍थान पर रहे। एशियाई खेलों के पदक विजेता किशोर जेना 76 दशमलव 3-1 मीटर थ्रो के साथ नौ...

May 11, 2024 12:19 PM

आंध्र प्रदेश में राहुल गांधी और जेपी नड्डा की जनसभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज आंध्रप्रदेश के कडप्पा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई. एस. शर्मिला रेड्डी इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी आज अदोनी नगरपालिका मैदान में चुनाव प्रचार करेंगे। वे तिरूपति से एनडीए उम्मीदवार श्री वारा प्...

May 11, 2024 11:27 AM

फलस्‍तीन को संयुक्‍त राष्‍ट्र की पूर्ण सदस्‍यता देने के पक्ष में भारत ने मतदान किया

भारत ने फलस्‍तीन को संयुक्‍त राष्‍ट्र की पूर्ण सदस्‍यता देने संबंधी प्रस्‍ताव के मसौदे के पक्ष में मतदान किया है। कल एक सौ 93 सदस्‍यों वाली संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में संयुक्‍त अरब अमीरात ने यह प्रस्‍ताव पेश किया था। प्रस्‍ताव के पक्ष में एक सौ 43 देशों ने मतदान किया। नौ देशों ने प्रस्‍ताव का विरोध...

May 11, 2024 10:38 AM

सेना का परिवर्तन चिंतन सम्मेलन संपन्‍न

सेना के तीनों अंगों के एकीकरण के लिए दूसरा दो-दिवसीय परिवर्तन चिंतन सम्मेलन कल नई दिल्‍ली में संपन्‍न हुआ। प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करते हुए इस एकीकरण प्रक्रिया को तेज़ करने पर बल दिया ताकि सेना की समेकित दक्षता में वृद्धि हो। श्री चौहान ने विश्‍वास व्‍यक्‍त कि...

May 11, 2024 11:31 AM

देश के मध्‍यवर्ती, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाक़ों में सोमवार तक गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने देश के मध्‍यवर्ती, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाक़ों में सोमवार तक गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कल तक पश्चिम-बंगाल और सिक्किम में तेज़ हवाएं चलने और बिहार तथा झारखंड में भी कल तक गरज के साथ हल्‍की बारिश की संभावना है। आज पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में तेज...

May 11, 2024 8:02 AM

तेलंगाना में आचार संहिता के उल्‍लंघन के सिलसिले में, भाजपा की नेता नवनीत राणा के खिलाफ मामला दर्ज

तेलंगाना में, आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्‍लंघन के सिलसिले में, भारतीय जनता पार्टी की नेता नवनीत राणा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह मामला बुधवार को शादनगर में, एक रैली के दौरान कांग्रेस पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के लिए दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।