May 11, 2024 3:42 PM

औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील समर कैंप 2024 की शुरुआत हो गयी है

औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील समर कैंप 2024 की शुरुआत हो गयी है। इसका उद्घाटन कल शाम को टाटा स्टील के कॉर्पाेरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया। आज से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले समर कैंप में 22 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें छात्र, युवा और उनके माता-पिता भाग...

May 11, 2024 3:42 PM

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस चरण में झारखंड की तीन सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल के लिए एक जून को मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि कल तक इन तीनों सीटों से 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें गोड्डा सी...

May 11, 2024 3:41 PM

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम जायेगा। इस चरण में झारखंड समेत नौ राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर 13 मई को वोट डाले जायेंगे। चौथे चरण में झारखंड की जिन चार सीटों पर मतदान होना है उनमें खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं।

May 11, 2024 3:41 PM

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार पर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार पर अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। आज झामुमो की स्टार प्रचारक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू में जनसभा करेंगी और राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करेंगी। उनकी सभा चैनपुर के ओढ़नार म...

May 11, 2024 3:40 PM

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर आयेंगे। वे चतरा संसदीय क्षेत्र के सिमरिया स्थित मूरवे मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथों में ले लिया है। रैली में च...

May 11, 2024 3:40 PM

प्रदेश में अक्षय तृतीया पर कल सोना चांदी की जमकर खरीदारी हुई

प्रदेश में अक्षय तृतीया पर कल सोना चांदी की जमकर खरीदारी हुई। आभूषण विक्रेताओं की दुकानों समेत सभी प्रमुख सराफा बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान भोपाल शहर में ही करीब 70 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ । खास बात यह है कि अक्षय तृतीया पर विवाह मुहूर्त नहीं होने के बाद भी बाजार में ग...

May 11, 2024 2:57 PM

राज्य में बादल छाए रहने के कारण उमस में इजाफा

भोपाल शहर सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक तरफ बादल भी छा रहे हैं और दूसरी तरफ तापमान भी कम नहीं हो रहा है। बादल छाए रहने के कारण उमस में भी इजाफा हो रहा है। भोपाल में कल दिन का तापमान 41 दशमलव 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं देर रात शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ...

May 11, 2024 2:56 PM

बैतूल संसदीय क्षेत्र के चार मतदान केन्द्रों पर कल पुनर्मतदान हुआ

बैतूल संसदीय क्षेत्र के चार मतदान केन्द्रों पर कल पुनर्मतदान हुआ। इन बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था और शाम छह बजे तक यहां 72 दशमलव 9-7 फीसदी मतदान हुआ । गौरतलब है कि तीसरे चरण में 7 मई को मतदान संपन्न कराकर वापस लौट रहे मतदान दलों और ईवीएम को लेकर लौट रही बस में रात करीब 11 बजे आग लग गई थी।...

May 11, 2024 2:56 PM

प्रदेश में आज द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

प्रदेश में आज द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित क्लेम प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद सम्बंधी एवं अन्य सिविल प्रकरणों का निराकरण होता है। भोपाल में कुल 15 हजार 434 राजीनामा प्रकरण रखे गये हैं। विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, जलकर एवं बी.एस.एन.एल...

May 11, 2024 2:54 PM

प्रदेश के अंतिम चरण में 8 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के चौथे और प्रदेश के अंतिम चरण में 8 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा। इन सभी क्षेत्रों में आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। प्रदेश में इस चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा में 13 मई को मतदान हो...