September 14, 2024 7:54 PM

श्रीलंका के कैंडी में भारत के सहायक उच्‍चायोग में आज हिन्‍दी दिवस मनाया गया  

      श्रीलंका के कैंडी में भारत के सहायक उच्‍चायोग में आज हिन्‍दी दिवस मनाया गया। इसके अलावा, शुक्रवार को कोलम्‍बो के भारतीय उच्‍चायोग की सांस्‍कृतिक शाखा स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में हिन्‍दी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम इस केन्‍द्र में श्रीलंका के तीस पुलिसकर्मियों के हिन्‍दी पाठ्यक्...

September 14, 2024 7:49 PM

कश्‍मीर घाटी में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है

    कश्‍मीर घाटी में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।     नेशनल कान्‍फ्रेन्‍स के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष उमर अब्‍दुल्‍ला ने दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के अशमुकाम में एक रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कह...

September 14, 2024 7:48 PM

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा और शारदा नदी अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई हैं। वहीं फर्रुखाबाद में गंगा नदी, लखीमपुर में शारदा और बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निषान से महज आधा मीटर नीचे है। इसके अलावा बिजनौर बैरा...

September 14, 2024 7:44 PM

हिंदी भाषा ने देश को एकजुट करने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

        केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी भाषा ने देश को एकजुट करने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिंदी और अन्य भाषाओं में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है क्‍योंकि यह भाषाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। आज नई दिल्ली में राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्...

September 14, 2024 7:42 PM

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, आपराधिक और राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। मऊ में लोक अदालत में चौवालीस हजार चौरासी, जौनपुर में सैंतीस हजार दो सौ इक्यावन और सुल्तानपुर में चौवालीस हजार आठ मामलों का निस्तारण किया गया।  

September 14, 2024 7:37 PM

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नई  टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई है

    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नई तृतीय श्रेणी की टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई है जिससे मरीजों को अधिक सटीक रिपोर्ट मिल पाएगी। नवीनतम डायोग्नोस्टिक तकनीक पर आधारित एमआरआई मशीन में बेहतर इमेजिंग क्षमताएं हैं और यह विभिन्न प्रकार की स्थितियों के निदान में बेहतर सटीकता प्रदान करती है। ...

September 14, 2024 7:35 PM

हजारीबाग स्थित बरकट्टा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक नवनीत हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

हजारीबाग स्थित बरकट्टा के निर्दलीय विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक नवनीत हेम्ब्रम ने आज प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन तीनों को पार्टी की सदस...

September 14, 2024 7:33 PM

रामगढ़ में तीन दिवसीय सीबीएसई पूर्वी जोन शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई

रामगढ़ में आज से तीन दिवसीय सीबीएसई पूर्वी जोन शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें तीन राज्यों से करीब एक हज़ार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सिख रेजीमेंट के कर्नल विवेक उपाध्याय ने किया।

September 14, 2024 7:32 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल झारखण्‍ड के जमशेदपुर में टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन सहित छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे  

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल झारखण्‍ड के जमशेदपुर में टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन सहित छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री मोदी छह सौ साठ करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।     प्रधानमंत्री कल जमशेदप...

September 14, 2024 7:32 PM

देवघर जिले में लगातार हो रही बारिश को लेकर उपायुक्त विशाल सागर ने अधिकारियों को समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

देवघर जिले में लगातार हो रही बारिश को लेकर उपायुक्त विशाल सागर ने अधिकारियों को समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के लिए कहा है।