September 14, 2024 8:56 PM

राजस्‍थान में राज्‍य के मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल शिक्षा के पाठ्यक्रम अब हिन्‍दी में भी उपलब्‍ध होंगे

        राजस्‍थान में राज्‍य के मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल शिक्षा के पाठ्यक्रम अब हिन्‍दी में भी उपलब्‍ध होंगे। हिन्‍दी दिवस के अवसर पर आज चिकित्‍सा शिक्षा विभाग ने हिन्‍दी माध्‍यम में मेडिकल शिक्षा की शुरूआत की घोषणा की। चिकित्‍सा शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि पहले चरण मे...

September 14, 2024 8:55 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नाथ पंथ के इतिहास पर डॉ. पद्मजा सिंह की किताब का किया लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ पं...

September 14, 2024 8:55 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं और महंत अवेद्यनाथ की 10वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं और महंत अवेद्यनाथ की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने भागवत कथा का शुभारंभ किया और कहा कि कथा अनेक प्रसंगों के सा...

September 14, 2024 8:46 PM

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आजीविका समागम के अंतिम सत्र को वर्चुअली संबोधित किया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज वाराणसी में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आजीविका समागम के अंतिम सत्र को वर्चुअली संबोधित किया। इस मौके पर श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लि...

September 14, 2024 8:44 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और लिपिक संवर्ग के सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार और लिपिक संवर्ग के सभी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। लखनऊ स्थित आवास पर कल एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग के कामकाज और उपलब्ध मानव संसाधन की समीक्षा की। उन्होंने ...

September 14, 2024 8:42 PM

गौतमबुद्धनगर में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा

गौतमबुद्धनगर में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश के पारंपरिक उद्यमियों के लिए वैश्विक महाकुंभ साबित होगा। इस क्रम में वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी मंडलों के 270 से अधिक स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों के उद्यमियों ने विभिन्न श्रेणियों में अब तक रजिस्ट...

September 14, 2024 8:35 PM

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन-डीएमआरसी ने सभी मेट्रो लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की शुरुआत की है  

        दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन-डीएमआरसी ने यात्रियों की संख्या में बड़ी वृद्धि को देखते हुए सभी मेट्रो लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की शुरुआत की है। डीएमआरसी ने बताया कि इससे मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी और मेट्रो में होने वाली भीड़ को कम किया जा सकेगा। डीएमआरस...

September 14, 2024 8:32 PM

दिल्ली पुलिस ने विदेशी नागरिकों को संपत्ति किराए पर देने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं

          दिल्ली पुलिस ने विदेशी नागरिकों को संपत्ति किराए पर देने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने निर्देशों में कहा कि संपत्ति मालिकों को विदेशी नागरिकों को रहने के लिए संपत्ति किराए पर देने और उनके प्रवास कि सूचना आवश्यक रूप से विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय-एफआरआरओ पर उपलब्ध क...

September 14, 2024 8:32 PM

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2024-25 के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि में संशोधन किया

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2024-25 के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि में संशोधन किया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 20 सितम्बर 2024 हो गई है। 25 सितम्बर की रात बारह बजे तक ऑन...

September 14, 2024 8:30 PM

चौथी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया

चेन्नई में चल रही चौथी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रही नीरू अब 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। यूपी एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष और एएमयू शिक्षक शमशाद निसार ने बताया कि नीरू...