September 15, 2024 8:10 AM

अफ्रीकी देश कांगो में एमपॉक्‍स टीकाकरण अभियान दो अक्‍टूबर से चलाया जाएगा

अफ्रीकी देश कांगो में एमपॉक्‍स टीकाकरण अभियान दो अक्‍टूबर से चलाया जायेगा। कांगो को अन्‍तर्राष्‍ट्रीय भागीदारों से टीके की दो लाख पैंसठ हजार खुराक प्राप्‍त हुई है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने एमपॉक्‍स के लिए एमवीए-वीएन टीके को हाल ही में मंजूरी दी है। यह टीका 18 वर्ष से अधिक उम्र के पीड़ित को दिया ...

September 15, 2024 8:08 AM

55वें आईएफएफआई 2024 में नवोदित भारतीय फिल्मों के लिए नया खंड शुरू किया जाएगा

इस वर्ष 20 नवम्‍बर से 28 नवम्‍बर तक गोवा में प्रस्तावित अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह में, युवा फिल्‍म निर्माताओं के लिए ''सर्वश्रेष्‍ठ डेब्‍यू भारतीय फिल्‍म खंड'' की शुरूआत की जाएगी। इस खंड में अधिकतम पांच डेब्‍यू फिल्‍मों का प्रदर्शन किया जाएगा। श्रेष्‍ठ डेब्‍यू भारतीय फिल्‍म खंड के लिए प्रविष्टिया...

September 15, 2024 7:46 AM

दूरदर्शन मना रहा है अपनी 65वीं वर्षगांठ, 15 सितंबर 1959 को देश में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत हुई थी

दूरदर्शन आज 65वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश में टेलीविजन प्रसारण की शुरुआत 15 सितंबर 1959 को दूरदर्शन से हुई थी। तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर राजेन्‍द्र प्रसाद ने इसके पहले प्रसारण का उद्घाटन किया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि इस महत्‍वपूर्ण वर्षगांठ को मनाने के लिए, डीडी नेशनल एक विशेष...

September 15, 2024 8:30 AM

महिला डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म मामले में आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और तला थाने के पूर्व प्रभारी गिरफ्तार

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म मामले में, आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और तला थाने के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और जांच को प्रभावित करने के आरोप में की गई है। सीबीआई ...

September 15, 2024 8:07 AM

भालाफेंक में, नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में रजत जीता

भालाफेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का रजत पदक जीत लिया है। कल बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में, नीरज ने 87.86 मीटर का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था और वे केवल 1 सेंटीमीटर के अंतर से स्वर्ण जीतने से चूक गए। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता एंडरसन पीटर्स ने जी...

September 15, 2024 7:20 AM

शतरंज ओलंपियाड के चौथे राउंड में, ओपन और महिला दोनों वर्गों में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड के चौथे राउंड में, ओपन और महिला-- दोनों वर्गों में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है। ओपन वर्ग में भारतीय टीम ने सर्बिया को हराया, जबकि महिला टीम ने फ्रांस पर जीत दर्ज़ की। आज पांचवे राउंड में, महिला टीम का मुक़ाबला कजाकिस्तान से है। ओपन वर्ग के पांचव...

September 15, 2024 7:14 AM

भारत मंडपम में चल रहे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में आज भाषा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी

नई दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के आज दूसरे और आख़िरी दिन कई जानी-मानी हस्तियां भाषा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगी। आज गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, महासॉलिसिटर श्री तुषार मेहता, जाने-माने फिल्म अभिनेता...

September 15, 2024 6:26 AM

राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यनीति सम्मेलन में गृह मंत्री ने कहा- एनआईए और राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ते के बीच अधिक समन्वय की जरूरत

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि आतंकवाद से बेहतर तरीके से मुकाबले के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए और राज्य आतंक रोधी दस्ते के बीच और अधिक तालमेल की ज़रुरत है। कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यनीति सम्मेलन में, उन्होंने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों से अपील की कि वे वर्ष 2047 तक भारत को व...

September 14, 2024 9:18 PM

बिहार: मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई

मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई ।इसमें बिहार और झारखंड के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं । Camp में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा ।

September 14, 2024 9:13 PM

समाज कल्याण विभाग ने बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए सदस्यों की नियुक्ति की

समाज कल्याण विभाग ने बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए सदस्यों की नियुक्ति की है। पटना के हुलेश मांझी, मधुबनी की संगीता ठाकुर, समस्तीपुर ज्योति कुमारी, पटना की शीला पंडित प्रजापति, बांका के सुग्रीव दास और वैशाली के राकेश सिंह आयोग के सदस्य बनाए गये हैं।