September 15, 2024 1:53 PM

महाराष्ट्र के धुले में दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के धुले जिले में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई और चार घायल हो गये। यह दुर्घटना दो वाहनों के आमने-सामने की टक्‍कर से हुई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों का धुले में उपचार चल रहा है। मामले की जांच जारी है।  

September 15, 2024 1:14 PM

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से छह वंदेभारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रांची हवाई अड्डे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से टाटा नगर - पटना सहित छह वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले इन रेल गाड़ियों को जमशेदपुर से रवाना करने का कार्यक्रम निर्धारित था। उन्‍होंने झारखंड में 660 करोड़ रूपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं ...

September 15, 2024 1:08 PM

झारखंड में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी

राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा समेत आसपास के हिस्सों में तेज हवा के साथ रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार...

September 15, 2024 1:03 PM

इंजीनियर दिवस के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने सभी इंजीनियरों को बधाई दी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज इंजीनियर दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि इंजीनियर देश के विकास, नवाचार और प्रगति में मुख्‍य भूमिका निभाते है। वे अपने महत्वपूर्ण योगदान से देश का भविष्‍य संवारते है। श्री अमित शाह ने महान इंजीनियर और भारत रत्‍न...

September 15, 2024 12:57 PM

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ नागपुर में रामदेव बाबा विश्वविद्यालय में डिजिटल टावर का उद्घाटन करेंगे

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नागपुर में रामदेव बाबा विश्‍वविद्यालय में डिजिटल टावर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित रहेंगे। डिजिटल टॉवर 12 मंजिला इमारत है जिसमें अत्याधुनिक उपकरणों से युक्‍त डिजिटल कक्ष...

September 15, 2024 11:58 AM

मध्य प्रदेश के सभी जनपदों में लोक अदालत का आयोजन किया गया

प्रदेश में कल लोक अदालतों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समझौता योग्य प्रकरणों का निपटारा किया गया। एक जानकारी के अनुसार भोपाल जिले में कल आयोजित लोक अदालत के माध्यम से कुल 23 हजार 373 मामलों का निराकरण हुआ। इनमें कुल राशि 69 करोड़ 56 लाख 68 हजार 352 रुपए की राशि जमा करवाई गई। इनमें नगर नि...

September 15, 2024 11:49 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘हेल्थ ऑफ इंदौर कार्यक्रम’ में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं ने हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का पाठ सिखाया है। ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं के बताये मार्गों और सिद्धांतों पर चलकर हम स्वस्थ जीवनशैली प्राप्त कर सकते हैं। कल इंदौर में सांसद सेवा संकल्प अभियान हेल्थ ऑफ इंद...

September 15, 2024 11:41 AM

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

प्रदेश के सभी जनपदों में कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, आपराधिक और राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। मऊ में लोक अदालत में 44048, जौनपुर में 37,251 और सुल्तानपुर में 44008 मामलों का निस्तारण किया गया।

September 15, 2024 11:24 AM

लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर, कई जीवन अस्त व्यस्त

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा और शारदा नदी अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई हैं। फर्रुखाबाद में गंगा नदी, लखीमपुर में शारदा और बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से महज आधा मीटर नीचे है। इसके अलावा बिजनौर बैराज से ...

September 15, 2024 11:18 AM

भारतीय महिला दुबई पुरस्कार 2024 का आयोजन दुबई में किया गया, महिलाओं को 30 से अधिक पुरस्‍कार प्रदान किए गए

संयुक्‍त अरब अमीरात में उत्‍कृष्‍टता के विभिन्‍न क्षेत्रों में योगदान देने वाली भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों के सम्‍मान में कल रात दुबई में भारतीय महिला दुबई पुरस्‍कार 2024 प्रदान किए गए। प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और कला जैसे क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को 3...