September 25, 2024 8:25 PM

छत्तीसगढ़ के 78 स्कूलों को पीएमश्री योजना की मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ के 78 स्कूलों को पीएमश्री योजना की स्वीकृति मिली है।  प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या अब तीन सौ इकतालीस हो चुकी है, जिनका पीएमश्री योजना के तहत उन्नयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमश्री योजना म...

September 25, 2024 8:24 PM

शारदीय नवरात्र पर प्रदेश की विभिन्न शक्तिपीठों में ज्योति कलश प्रज्जवलित करने और प्रसाद निर्माण के लिए देवभोग घी का उपयोग किया जाए: छत्तीसगढ़ शासन

छत्तीसगढ़ शासन ने सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि आगामी शारदीय नवरात्र पर प्रदेश की विभिन्न शक्तिपीठों में ज्योति कलश प्रज्जवलित करने और प्रसाद निर्माण के लिए देवभोग घी का उपयोग किया जाए। राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को भेजे गए पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध ...

September 25, 2024 8:23 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगिया में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों और सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा दी। 

September 25, 2024 8:21 PM

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्री साव बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू लगाकर उद्यान की ...

September 25, 2024 8:21 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वे वहां तैनात सैनिकों से बातचीत करेंगी।

September 25, 2024 8:20 PM

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रायपुर जिले में माना बस्ती के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू और पंचायत और ग्रामीण विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने नागरिकों और विद्यार्थियों को स्वच्छता...

September 25, 2024 8:19 PM

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आयुष्मान पखवाड़ा के तहत हाईस्कूल मैदान से जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आयुष्मान पखवाड़ा के तहत हाईस्कूल मैदान से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली हाईस्कूल ग्राउंड से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड में समाप्त हुई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बसंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने ...

September 25, 2024 8:18 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल महाराष्‍ट्र के पुणे जायेंगे

        प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल महाराष्‍ट्र के पुणे जायेंगे। वे 22 हजार छह सौ करोड रूपये से अधिक राशि की विभिन्‍न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। श्री मोदी जिला अदालत से स्‍वरगेट तक की मैट्रो ट्रेन को रवाना करेंगे।     प्रधानमंत्री देश को सुपर कम्‍पयूटिं...

September 25, 2024 8:18 PM

देशभर में जल्द ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान होगा शुरू

देशभर में जल्द ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू होगा। अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आर.जया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आज देशभर के जिला कलेक्टरों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टरों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। बलौदाबाजार क...

September 25, 2024 8:17 PM

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आयुष्मान पखवाड़ा के तहत 20 से 30 सितंबर तक हितग्राहियों के बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आयुष्मान पखवाड़ा के तहत 20 से 30 सितंबर तक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बन पाया है, स्वास्थ्य कार्यकर्ता उनके घर जाकर और गावों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं। साथ ही लोगों को जागरूक करने विकासख...