September 15, 2024 8:59 PM
मेरठ में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत
मेरठ जिले के लोहिया नगर की जाकिर कालोनी में कल शाम एक तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई। पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया और मलबा हटा दिया गया है। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि घटना के वक्त इमारत में करीब 14 से 15 लोग थे, ...