September 16, 2024 10:01 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्‍यम से नागपुर और सिकंदराबाद के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्‍यम से नागपुर और सिकंदराबाद के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। ट्रेन की नियमित सेवाएं आगामी गुरुवार से शुरू होंगी। ट्रेन नागपुर और सिकंदराबाद के बीच पांच सौ 85 किलोमीटर की दूरी सात घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इसमें दो एक्जीक्यूटिव क्ल...

September 16, 2024 10:00 AM

आज अंतरराष्‍ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है

  आज अंतरराष्‍ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। प्रत्‍येक वर्ष 16 सितम्‍बर को यह दिवस मनाया जाता है। विभिन्‍न गैसों के मुलायम कवच के रूप में ओजोन परत पृथ्‍वी को सूर्य की किरणों के हानिकारक भागों के असर से बचाती है और इस तरह से यह इस गृह पर जीवन के संरक्षण में मदद करती है। माना जाता ह...

September 16, 2024 9:58 AM

स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन ने अंतरिक्ष में चहलकदमी का पहला व्यावसायिक अभियान पूरा कर पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की

   अमरीकी कम्‍पनी स्‍पेसएक्‍स के अंतरिक्ष मिशन पोलारिस डॉन के सदस्‍य पृथ्‍वी की कक्षा में पांच दिन बिताने के बाद अंतरिक्ष में चहलकदमी का पहला एतिहासिक व्‍यावसायिक मिशन पूरा करके धरती पर लौट आये हैं। उनका अंतरिक्ष यान ड्रैगन फ्लोरिडा के तट के पास स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह तीन बजकर 37 मिनट पर उतरा। ...

September 16, 2024 8:36 AM

राजस्थान: सिरोही जिले में सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत और 18 घायल

    राजस्थान में सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में कल रात एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्रियों से भरी जीप ट्रक से टकरा गई। सिरोही के एसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया...

September 16, 2024 8:35 AM

श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेजी पर  

    श्रीलंका में शनिवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है और उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। कल होराना और नुवारा एलिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य ...

September 16, 2024 12:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से नागपुर सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। नागपुर रेलवे स...

September 16, 2024 8:18 AM

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से  

    एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में आज चीन के हुलुनबुइर में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढे 3 बजे शुरू होगा। भारत टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच न हारने वाली एकमात्र टीम है। भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1 से, मलेशिया को 8-1 से, कोरि...

September 16, 2024 8:16 AM

45वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन सेक्‍शन में भारतीय टीम ने अजरबैजान के खिलाफ तीन-एक से जीत दर्ज की

    45वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन सेक्‍शन में कल बुडापेस्‍ट में भारतीय टीम ने अजरबैजान के खिलाफ तीन-एक से जीत दर्ज की, जबकि महिला टीम ने कजाकिस्‍तान को पांचवे दौर में दो दशमलव पांच-एक दशमलव पांच के अंतर से हरा दिया।     ओपन सेक्‍शन में भारत के गुकेश ने अपने प्रतिद्वंदी ग्रैंडमास्‍टर आएदिन सु...

September 16, 2024 8:11 AM

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेस्ट पाम बीच गोल्फ क्लब में गोलीबारी की घटना के बाद अपनी सुरक्षा की पुष्टि की

      अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कल रात फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में उनके आसपास गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप के अभियान संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा है कि जब गोलियों की आवाज सुनी गई तब श्री ट्र...

September 16, 2024 7:42 AM

पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जन्‍मदिन के अवसर पर ईद मिलाद-उन-नबी का त्‍योहार मनाया जा रहा है

     पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जन्‍मदिन के अवसर पर देश के विभिन्‍न भागों में आज ईद मिलाद-उन-नबी का त्‍योहार धार्मिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मिलाद महफिल और सीरत सम्‍मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जीवन और उनके शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है। इस...