September 25, 2024 8:50 PM

मेक इन इंडिया पहल ने देश की युवा शक्ति को बड़े सपने देखने के लिए पंख दिए हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेक इन इंडिया पहल ने देश की युवा शक्ति को बड़े सपने देखने के लिए पंख दिए हैं। उन्होंने कहा, इस पहल का असर दिखाता है कि भारत अजेय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया की छाप सभी क्षेत्रों में दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि 2014 में पूरे...

September 25, 2024 9:02 PM

इज़राइली वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने लेबनान के पूर्वी और पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं

  इज़राइली सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान और बेक्‍का क्षेत्र पर हवाई हमले किए हैं। लेबनान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में 51 लोग मारे गए हैं। दूसरी ओर हिज़बुल्‍ला ने दावा किया है कि उसने तेलअवीव के उपनगरीय क्षेत्रों में इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्‍यालय पर मिसाइ...

September 25, 2024 9:05 PM

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 54 प्रतिशत से अधिक मतदान

    जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज छह जिलों के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गये। 54 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। प्रमुख उम्‍मीदवारों में नेशनल कांफ्रेस के उपाध्‍यक्ष और जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला, भारतीय जनता पार्टी के रविन्‍दर रैन...

September 25, 2024 8:37 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी  

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को हैदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह महोत्सव देश के पूर्वोतर राज्यों--असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है।     आज वहां ...

September 25, 2024 8:33 PM

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

छत्तीसगढ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रायपुर के सकरी में स्थित शासकीय आईटीआई में पीपल के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर श्री वर्मा ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए पौधा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आईटीआई परिसर में छायादार ...

September 25, 2024 8:32 PM

बिलासपुर में आयोजित चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरऑल रहा चैंपियन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरऑल चैंपियन रहा। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। इस प्रतियोगिता में राज्य की पांचों सं...

September 25, 2024 8:30 PM

रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली

रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने आज राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी शासकीय कार्यालय, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण के लिए नोडल अधि...

September 25, 2024 8:29 PM

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सकरी गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन किया

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सकरी गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन किया। उन्होंने एक किसान के खेत में पहुंचकर जियो-रिफ्रेंसिंग के जरिए मोबाइल से एंट्री कर उसके खसरा नंबर का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को विकसित...

September 25, 2024 8:27 PM

अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने 3 स्वर्ण सहित कुल 16 मेडल जीते

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चल रही अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने तीन स्वर्ण सहित कुल सोलह मेडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता में बीएसएफ दूसरे और राजस्थान पुलिस तीसरे स्थान पर रही। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। 

September 25, 2024 8:25 PM

केंद्रीय सड़क  परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने आज कुरुक्षेत्र में चुनावी  जनसभा को संबोधित किया

  केंद्रीय सड़क  परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने आज कुरुक्षेत्र में चुनावी  जनसभा को संबोधित किया। कुरुक्षेत्र की भूमि को नमन करते हुए उन्होंने अपने  राजनीतिक सफर के  शुरुआती दिनों को याद किया । उन्होंने  कहा कि इस भूमि से उनका  जुड़ाव रहा  है। श्री गडकरी ने कहा कि उनकी स...