September 25, 2024 9:04 PM

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी ने पीड़ित महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं पर की जन सुनवाई

उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी ने पीड़ित महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं पर जन सुनवाई की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होने झारखण्ड में राज्य महिला आयोग का अब तक गठन नहीं होने पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग का गठन नहीं होने ...

September 25, 2024 9:04 PM

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य की वर्तमान सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का लगाया आरोप

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य की वर्तमान सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है। श्री मुंडा ने आज कोल्हान प्रमंडल में आयोजित परितर्वन सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर सत्ता की लालच में संघर्ष करने वाले नेता चंपाई सोरेन का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने निशाना साधते हु...

September 25, 2024 9:03 PM

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा के करमा में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का लिया जायजा

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज कोडरमा के करमा में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण अब तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा नहीं पाया है। हालांकि उन्होंने निर्धारित समय तक निर्माण कार्य पूरा...

September 25, 2024 8:59 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान के सूरसागर की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास के निधन पर दुख व्यक्त किया है  

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान के सूरसागर की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि क्षेत्र में जन कल्याण के कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि उनकी हाल की जोधपुर...

September 25, 2024 8:54 PM

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर से भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच सीरीज़ का आखरी मैच

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर से भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच सीरीज़ का दूसरा और आखरी मैच खेला जाएगा। इसके लिए मेजबान और मेहमान टीमें कल कानपुर पहुंच गई हैं। तीन साल बाद कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में सभी व्यवस्थाओं पर खास ध्यान ...

September 25, 2024 8:54 PM

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने एक समर्पित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक आउटरीच प्रकोष्‍ठ की शुरूआत की है  

  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने वैकल्पिक निवेश कोष और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक विभाग-ए.एफ.डी के हिस्से के रूप में एक समर्पित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक आउटरीच प्रकोष्‍ठ की शुरूआत की है। यह प्रकोष्‍ठ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों-एफपीआई के साथ सीधे जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करेगा और उन्ह...

September 25, 2024 8:54 PM

किसान सम्मान निधि, स्टार्ट-अप और ’एग्रीश्योर फंड’ के माध्यम से किसानों को लाभ

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शुरूआती 100 दिनों में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कृषि के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए गए है। किसान सम्मान निधि, स्टार्ट-अप और ’एग्रीश्योर फंड’ के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। मेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय...

September 25, 2024 8:52 PM

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम विकास विभाग में खाली पदों पर जल्द भरने के निर्देश दिये

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम विकास विभाग में खाली पदों पर जल्द भरने के निर्देश दिये हैं। विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारियों के खाली पदों पर प्रमोशन के लिये डीपीसी पूरी हो चुकी है और जल्द विभाग को 100 से ज्यादा बीडीओ मिल जायेंगे। उपमुख्यमंत्री ने खाली पदों...

September 25, 2024 8:51 PM

हापुड़ में फसलों के अवशेष जलाने पर अब 15 हजार रूपए का जुर्माना

हापुड़ में फसलों के अवशेष जलाने पर अब 15 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने हर राजस्व ग्राम में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश के पालन के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी...

September 25, 2024 8:51 PM

प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में नगर विकास मंत्री ए.के. षर्मा ने अलीगढ़ में सफाई मित्रों को सफाई किट वितरित की। वहीं लखनऊ के केन्द्रीय संचार ब्यूरो और पत्र सूचना कार्यालय ने अलीगंज स्थित सबरी बस्ती में लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई। हमीरपुर के ...