September 17, 2024 11:35 AM

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने आदिवासी हो समाज द्वारा बोली जाने वाली हो भाषा (वारंग क्षिति लिपी) को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया। श्री सोरेन ने गृह मंत्री को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

September 17, 2024 11:31 AM

मौसम विभाग ने रोहतास और कैमूर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुयी है। मौसम विभाग ने आज रोहतास और कैमूर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कल से राज्य में मॉनसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकत...

September 17, 2024 11:29 AM

बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और वरिष्ठ नेताओं ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं

सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना आज श्रद्धापूर्वक की जा रही है। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण तथा सृजन का देवता माना जाता है। इस अवसर पर प्रदेश भर के इंजीनियरिंग प्रतिष्ठानों में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कारखानों, वर्कशॉप और गैराजों में भी पूजा की जा रही है। राज्यपाल राजेन्द्र ...

September 17, 2024 11:21 AM

गया तथा पुनपुन का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू, पिंडदान के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

गया और पुनपुन का विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू हो रहा है। अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु इन मेलों में पहुंचते हैं। यह मेला दो अक्टूबर तक चलेगा। गया से हमारे संवाददाता ने बताया है कि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मेले की विधिवत शुरुआत करेंगे। देश-व...

September 17, 2024 11:13 AM

पड़ोसी राज्यों और नेपाल में हो रही बारिश का बिहार की नदियों में असर, कई गांव बाढ़ की चपेट में

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और पड़ोसी राज्यों में हो रही भारी बारिश के चलते राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, बागमती, घाघरा और कमला बलान नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। वही...

September 17, 2024 11:05 AM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर में पेयजल आपूर्ति योजना का कार्यारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर के भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति योजना का कार्यारंभ करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

September 17, 2024 11:03 AM

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगूसराय में निफ्ट की एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ करेंगे

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आज बेगूसराय में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी, निफ्ट की एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ करेंगे। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले के देवना में निफ्ट की एक्सटेंशन ब्रांच की शुरूआत हो रही है। अभी यहां 25-25 के बैच में जीविका दीदी सहित अन्य को फैशन डिजाइनिंग का प्रशि...

September 17, 2024 10:56 AM

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार हाजीपुर से करेंगे राज्यस्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

देशव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान की आज से शुरुआत हो रही है। यह अभियान दो अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज हाजीपुर से राज्य स्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान के तहत गांधीजी के पद चिन्हों पर स्वच्छार्पण, राज्य के धरोहर स्थलों पर बिहार हमारा गौरव...

September 17, 2024 10:46 AM

नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2024 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ

नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2024 का दूसरा संस्करण आज नई दिल्ली में शुरू हो गया है। यह सम्मेलन शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है जो नौसेना कमांडरों के बीच महत्वपूर्ण रणनीतिक, परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श की सुविधा प्रदान करता है। यह सम्मेलन, पश्चिम एशिया में उभरती भू-राजनीतिक और भू...

September 17, 2024 10:49 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह निर्माण और निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी कुशल और मेहनती लोगों को नमन करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने में उ...