September 17, 2024 5:09 PM

मौसम विभाग ने झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने झारखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की है । रांची मौसम केन्द्र वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आकाशवाणी को बताया कि पलामू समेत राज्य के पश्चिमी भाग को छोड़कर अन्य हिस्सों में लगातार बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

September 17, 2024 5:09 PM

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता (जेएसएससी सीजीएल) रांची समेत अन्य जिलों में 21 और 22 सितंबर को होगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता (जेएसएससी सीजीएल) रांची समेत अन्य जिलों में 21 और 22 सितंबर को आयोजित होने जा रही है। जेएसएससी आज आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा।

September 17, 2024 5:07 PM

शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की राजधानी रांची समेत राज्य भर में भक्ति भाव से पूजा की जा रही

शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की राजधानी रांची समेत राज्य भर में भक्ति भाव से पूजा की जा रही है। इसे लेकर रांची, बोकारो, जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई है। आकाशवाणी केन्द्र रांची में भी भगवान विश्वकर्मा की भक्ति भाव से पूजा की गई ।

September 17, 2024 5:06 PM

रांची में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस कड़ी में रांची में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर वृक्षारोपण , रक्तदान शिविर, और सफा...

September 17, 2024 5:01 PM

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने आदिवासी हो समाज द्वारा बोली जाने वाली हो भाषा (वारंग क्षिति लिपी) को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया।

September 17, 2024 5:00 PM

संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ और बदलती डेमोग्राफी मामले पर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी

संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ और बदलती डेमोग्राफी मामले पर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस नारायण अरुण कुमार राय की अदालत में केन्द्र की ओर से शपथ पत्र पर दाखिल जवाब पर विस्तृत सुनवाई होगी ।

September 17, 2024 4:59 PM

ऋषिकेश में चौरासी कुटिया को पर्यटन स्थल बनाने का काम शुरू

ऋषिकेश में चौरासी कुटिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट- डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग के परामर्श के माध्यम से रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिसके बाद वन विभाग की सहमति से पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि देश-दु...

September 17, 2024 4:50 PM

होटल और धर्मशाला संचालकों को बिना पहचान पत्र के कमरा न देने के निर्देश

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने होटल और धर्मशाला संचालित करने वालों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना पहचान पत्र के किसी व्यक्ति को कमरा किराए पर न देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी होटल या धर्मशालाओं में बिना पहचान पत्र के कमरा किराए पर ले लेते हैं और फिर ...

September 17, 2024 4:49 PM

स्वच्छता ही सेवा-2024: जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों, सरकारी कार्यालय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा-2024 के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों, सरकारी कार्यालय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता की शपथ ली गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित सफाई अभियान के दौरान एडीएम राहुल चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों को...

September 17, 2024 4:46 PM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 40 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, पांच अक्टूबर तक करे अप्लाई

बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनबाड़ी केंदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त चल रहे 40 पदों को भरा जाना है। जिनके लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए है। पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ 05 अक्टूबर, 2024 तक बाल विकास परियोजना ...