September 17, 2024 5:57 PM

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं के लिए रैली आयोजित

सोलन सैन्य स्टेशन में सोलन ज़िला के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं के लिए 2 जैक एलआई (शेरवानी) बटालियन द्वारा मुख्यालय 95 इन्फैंट्री बिग्रेड के तत्वाधान में आज एक पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। यह जानकारी 95 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर कुनाल बक्शी ने दी। ब्रिगेडियर कुनाल बक्शी...

September 17, 2024 5:56 PM

बीमारियों को छुपाये नहीं, खुल कर करे चर्चा, नहीं तो उठाना पड़ सकता है जान का जोखिम 

एचआईवी/एड्स जागरूकता व स्वास्थ जांच अभियान के अन्तर्गत करसोग की ग्राम पंचायत भनेरा के बगैन गांव में स्वास्थ्य विभाग की आईसीटीसी टीम करसोग द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। महिला मंडल प्रधान संजीवना शर्मा के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता कैंप में महिला मंडल सहित गांव की महिलाओं...

September 17, 2024 5:56 PM

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 90 अंक बढ़कर 83 हजार 79 पर हुआ बंद

घरेलू शेयर बाजार में आज लिवाली तेज रही और दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी लगभग शून्‍य दशमलव एक प्रतिशत लाभ में रहे।     बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 90 अंक बढ़कर 83 हजार 79 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 34 अंक की बढत के साथ 25 हजार 418 दर्ज हुआ।     एनएसई की 148 ...

September 17, 2024 5:54 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सदी के महानायक हैं: भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा

विचारधारा में राष्ट्रवाद, उपासना में भारत माता दृष्टि में दूरदृष्टा और सोच में समरसता का भाव लिए भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सदी के महानायक के रूप में नरेन्द्र मोदी सशक्त और समृद्ध भारत बनाने वाले प्रधानमंत्री के रूप में आज वैश्विक पटल पर स्थापित हैं। संगठन से लेकर सरकार तक में उन्होंने जो कार्य ...

September 17, 2024 6:13 PM

आकाशवाणी भोपाल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

आकाशवाणी भोपाल में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत आज वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। भोपाल के आनंद नगर स्थित आकाशवाणी के ट्रांसमीटर परिसर में आयोजित इस अभियान के दौरान आकाशवाणी भोपाल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सौ से अधिक पौधे लगाए।       आकाशवाणी भोपाल के केंद्र प्रमुख और इंजीनियरिंग ...

September 17, 2024 5:51 PM

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को आज कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के अतिरिक्‍त महानिदेशक - कानून व्यवस्था के प्रभारी थे। कोलकाता के मौजूदा पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल को अतिरिक्‍त महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पश्चिम बंगाल पु...

September 17, 2024 5:50 PM

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं   स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों प्रबंधन सहित  गणपति महाराज की पूजा.अर्चन...

September 17, 2024 5:48 PM

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वेब पोर्टल PM-DAKSH-DEPwD का व्यापक प्रचार-प्रसार करें

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दिव्यांगजनों के कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोजगार एवं सशक्तिकरण के लिए बनाए गए वेब पोर्टल ‘पीएम-दक्ष-डीईपीडब्ल्यूडी’ PM-DAKSH-DEPwD का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि सभी दिव्यांग...

September 17, 2024 5:47 PM

सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में सात मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत

सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में सात मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि छह लोगों को मलबे से निकाला गया है, जबकि कई लोग मलबे के नीचे अभी भी दबे हुए हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।   एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमारत का इस्तेमाल आवासीय और व्यावसा...

September 17, 2024 5:43 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर के सात जिलों क‍ी 24 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में बुधवार को वोट डाले जाएंगे

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर के सात जिलों क‍ी 24 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में कल वोट डाले जाएंगे। पिछले दस वर्षो में पहली बार विधानसभा के पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। 24 विधानसभा क्षेत्र के 23 लाख मतदाता 219 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे, इनमें 90 निर्दलीय उम्‍मीदवार भी शामिल...