September 26, 2024 8:09 AM

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा जारी, मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें आज अत्यधिक तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है। मुलुंड, भांडुप और अंधेरी सबवे समेत कई निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है...

September 26, 2024 8:05 AM

मौसम विभाग ने देश के कई भागों में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, गुजरात, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल शाम तक बहुत तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है। इस बीच, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्र...

September 26, 2024 8:02 AM

किसी परमाणु शक्ति सम्पन्न देश के समर्थन से यदि कोई गैर परमाणु शक्ति सम्पन्न देश रूस पर हमला करता है तो उसे संयुक्‍त हमले के रूप में देखा जाएगा: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कोई भी परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र यदि रूस पर हमला करने वाले देश का समर्थन करता है तो उसे हमले में सहभागी होने के रूप में देखा जाएगा। मास्को में कल रूस की सुरक्षा परिषद की एक बैठक में श्री पुतिन ने घोषणा की कि किसी परमाणु शक्ति सम्पन्न देश के समर्थन से...

September 26, 2024 7:53 AM

तेलंगाना सरकार ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए इंटर्नशिप पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई

तेलंगाना सरकार ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए इंटर्नशिप पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है ताकि उनके लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ाई जा सकें। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल हैदराबाद में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करन...

September 26, 2024 7:50 AM

भारत के कमल चावला ने आईबीएसएफ विश्व पुरुष सिक्स रेड स्नूकर चैंपियनशिप जीती

भारत के कमल चावला ने मंगोलिया के उलानबटोर में आईबीएसएफ विश्व पुरुष- सिक्स रेड स्नूकर चैंपियनशिप जीत ली है। चावला ने फाइनल में पाकिस्तान के असजाद इकबाल को 6-2 से हराकर अपना पहला आईबीएसएफ विश्व खिताब जीता। भारत के लिए मलकीत सिंह, विद्या पिल्लई और कीर्तन पांडियन ने तीन और कांस्य पदक जीते। चावला वर्ष 20...

September 26, 2024 7:39 AM

जम्मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने मतदान में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी के लिए मतदाताओं को बधाई दी

जम्मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने कल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं की हिस्सेदारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने रियासी, पुंछ, राजौरी, गांदरबल, बडगाम और श्रीनगर के मतदाताओं को बधाई दी। I would like to congratulate v...

September 26, 2024 8:24 AM

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय निर्णय प्रक्रिया विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ढांचे में तत्काल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय निर्णय प्रक्रिया, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ढांचे में तत्काल सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत के दौरान कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अतीत में बंदिशों में रखा गया है और वि...

September 26, 2024 7:23 AM

इस्राइल के सेना प्रमुख ने सेना को लेबनान में आशंकित हमले के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए

इस्राइल तथा हिजबुल्‍लाह के बीच संघर्ष में बढ़ोतरी के मद्देनजर इस्राइल के सेना प्रमुख ने लेबनान में आशंकित हमले के लिए सेना को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश तब दिया गया, जब इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सीमा पार हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी बढ़ा दी है। वर्ष 2006 के बाद यह सबसे घातक हवाई...

September 26, 2024 7:16 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कई देशों के प्रतिनिधियों और राजनयिकों के साथ बैठक की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें अधिवेशन से अलग रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने आपसी सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।   डॉ. जयशंकर ने न्यूजील...

September 26, 2024 10:41 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सियाचिन स्थित आधार शिविर का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सियाचिन स्थित आधार शिविर का दौरा करेंगी। इस दौरान वे वहां तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करेंगी।