September 19, 2024 4:18 PM

हजारीबागः विष्णुगढ़ के लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक परशुराम प्रसाद की हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

हजारीबाग जिले में विष्णुगढ़ के लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक परशुराम प्रसाद की हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें लातेहार के बालूमाथ थाना अंतर्गत सेरेगढ़ा निवासी उमेश कुमार पांडेय और हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र का धनु पासवान है।

September 19, 2024 4:17 PM

रामगढ़ के सीसीएल तोपा परियोजना स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर अपराधियों ने 23 लाख रुपए चोरी किए

रामगढ़ के सीसीएल तोपा परियोजना स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर अपराधियों ने 23 लाख रुपए चोरी कर ली। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

September 19, 2024 4:17 PM

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू की

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में धनबाद में झारखंड और बंगाल के चार जिलों के पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था के लिए इंटर स्टेट पुलिस मीटिंग की।

September 19, 2024 4:17 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री कई विदेशी नेताओं से वार्ता करेंगे और अमरीका में भारतीय समुदाय को सम्‍बोधित करेंगे।...

September 19, 2024 4:16 PM

महिलाओं और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर उपाय किया जायेगा

राज्य के गृह सचिव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर उपाय किया जायेगा। इस मामले में सुनवाई के दौरान उन्होंने समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की।

September 19, 2024 4:03 PM

शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से एक राष्ट्र एक चुनाव को मंजूरी दिये जाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से एक राष्ट्र एक चुनाव को मंजूरी दिये जाने के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया है।  वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव मंजूरी मिलने पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा क...

September 19, 2024 4:03 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आ रही हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आ रही हैं। वे यहां नामकुम स्थित आईसीएआर के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।     राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक अभिजीत कर ने बताया कि राष्ट्रपति संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ चर्चा में हिस्सा लेंगी। इधर राष्ट्रपति...

September 19, 2024 4:02 PM

नवादा जिले के देदौर गांव में अपराधियों ने महादलित परिवारों के 21 घरों में आग लगा दी

नवादा जिले के देदौर गांव में अपराधियों ने महादलित परिवारों के इक्कीस घरों में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह भूमि विवाद का मामला प्रतीत होता है।   जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि घटनास्थल पर...

September 19, 2024 4:01 PM

एनआईए की टीम ने कैमूर जिले के भभुआ स्थित रूचिका प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए की टीम ने आज सुबह कैमूर जिले के भभुआ स्थित रूचिका प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी की है। हमारे संवाददाता ने बताया कि छापेमारी किस मामले में की गयी है, इस संबंध में अबतक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।   गौरतलब है कि इससे पहले भी एनआईए की टीम शहर के लकी प्रिंटिंग प्र...

September 19, 2024 3:55 PM

राज्य सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों की साल में दो बार रैंकिंग कराने का फैसला किया

राज्य सरकार ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी सरकारी विद्यालयों की साल में दो बार रैंकिंग कराने का फैसला किया है। यह रैंकिंग नवम्बर और मार्च महीने में होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश निर्गत किया है। आदेश ...