September 20, 2024 3:38 PM

पटना, सारण, भोजपुर और बक्सर समेत राज्य के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी

पटना, सारण, भोजपुर और बक्सर समेत राज्य के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, सोन, पुनपुन, घाघरा, बूढी गंडक और कोसी नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। सारण से हमारे संवाददाता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास मा...

September 20, 2024 3:34 PM

नवादा: देदौर गांव में महादलित परिवार के 21 घरों में आग की घटना की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देदौर गांव में महादलित परिवार के इक्कीस घरों में आग लगाने की घटना की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। इस मामले में अट्ठाईस लोगों पर नामजद और कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने इस मामले में अबतक पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...

September 20, 2024 3:31 PM

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भिण्ड जिले के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में भिण्ड जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उद्योतगढ़ के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भोपाल के आरूष नाग को पांचवा और बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी की छात्रा सुश्री शिरोमणी दहीकर को 31व...

September 20, 2024 3:29 PM

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा– गैस राहत के पांच वरिष्ठ चिकित्सक यह चेक करें कि गैस पीड़ित जो मरीज सालों से दवा खा रहे हैं, उन्हें अब दवा सेवन की जरूरत है भी या नहीं

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है गैस राहत के पांच वरिष्ठ चिकित्सक यह चेक करें कि गैस पीड़ित जो मरीज सालों से दवा खा रहे हैं, उन्हें अब दवा सेवन की जरूरत है भी या नहीं। उन्होंने यह भी जांच करने को कहा कि गैस राहत अस्पतालों से दवा लेने वाले मरीज़ कहीं दवाओं का दुरु...

September 20, 2024 3:26 PM

रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार-2024 के नवाचार श्रेणी में शीर्ष फाइनलिस्ट में शामिल हो गया

रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार-2024 के नवाचार श्रेणी में शीर्ष फाइनलिस्ट में शामिल हो गया है। दुनिया के अन्य शीर्ष स्कूलों के बीच रैंक में ऊपर आने के बाद अब यह स्कूल शीर्ष स्थान की दौड़ में है। लंदन स्थित टी-4 एजुकेशन संस्था ने आज शीर्ष 3 विद्यालयों की घोषणा की।  ...

September 20, 2024 2:02 PM

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित देश के दक्षिणी हिस्सों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित देश के दक्षिणी हिस्सों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है। आकाशवाणी से बातचीत में मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव बनने की संभावना है, जिसके कारण कल देश के पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र- छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, ...

September 20, 2024 2:00 PM

बिहार: पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

बिहार के पटना जिले के उपेन्द्र महारथी शिल्प संस्थान में पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्धा में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ...

September 20, 2024 1:55 PM

खाद्य सुरक्षा प्रणालियों में सुधार के लिए निरंतर सहयोग, नवाचार और प्रतिबद्धताओं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया आह्वान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने खाद्य सुरक्षा प्रणालियों में सुधार के लिए निरंतर सहयोग, नवाचार और प्रतिबद्धताओं का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि तेजी से हो रहे वैश्वीकरण, तकनीकी प्रगति और बढ़ती उपभोक्ता प्राथ...

September 20, 2024 2:04 PM

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद घरेलू शेयर बाजार में उत्साह का माहौल

अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद बाजार में उत्साह का माहौल देखा गया। घरेलू शेयर बाजार सूचकांकों, सेंसेक्स और निफ्टी में आज सवेरे के कारोबार के दौरान रिकार्ड उछाल दर्ज किया गया। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 84 हजार 240 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचें...

September 20, 2024 1:48 PM

म्यांमार: बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हुई

म्यांमार में आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हो गई है और 89 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बाढ़ से नेपिदॉ सहित देश के कई राज्य और क्षेत्र के कई नगर प्रभावित हुए हैं।     स्‍था‍नीय मीडिया के अनुसार 425 राहत केंद्रों में 1 लाख 61 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावित लोग आश्रय लिये हुए हैं। बंगाल क...