October 4, 2023 9:29 PM
गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में रिमझिम वर्षा हुई
गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में आज भी रिमझिम वर्षा होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने कल भी पूर्वांचल में छिटपुट वर्षा होने का अनुमान जताया है।
प्ले ऑडियो
October 4, 2023 9:29 PM
गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में आज भी रिमझिम वर्षा होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने कल भी पूर्वांचल में छिटपुट वर्षा होने का अनुमान जताया है।
October 4, 2023 9:26 PM
बिहार के कैमूर जिले में कई नए प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैल गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की प्रमुख नदियां दुर्गावती, कर्मनाशा और सुवरा पूरे उफान पर हैं। आज रामपुर प्रखंड के कई हिस्सों में दुर्गावती नदी का पानी फैल गया है। तीनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। रामपुर ...
October 4, 2023 9:21 PM
चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने आज तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित बारह पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारत 18 स्वर्ण, 31 रजत और 32 कांस्य सहित 81 पदक जीतकर के साथ चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों में भारत का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।...
October 4, 2023 9:20 PM
बिहार के दरभंगा में एम्स के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा है। सांसद 2 अक्तूबर से आमरण अनशन पर हैं। आज केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी बघेल अनशन स्थल पर पहुंचे। श्री बघेल ने कहा कि जिस दिन बिहार सरकार उचित और 200 एकड़ समतल जमीन दे देगी ...
October 4, 2023 9:18 PM
वर्ष 2023 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए प्रदान किया गया है। ये वैज्ञानिक हैं- फ्रांसीसी-अमरीकी रसायनज्ञ मौंगी जी बावेंडी, अमरीकी लुईस ई ब्रूस और रूसी मूल के एलेक्सी एकिमोव। क्वांटम डॉट्स छोटे नैनोकण होते हैं जिन...
October 4, 2023 9:17 PM
चीन में चल रहे एशियन गेम्स में मेरठ की 2 बेटियों ने मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। पारूल चौधरी ने 5000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है, वहीं अन्नू रानी ने जैवलिन में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अन्नू ने 62 दशमलव 92 मीटर भाला फेंक कर यह मेडल अपने नाम किया। अन्नू एशियाई खेलों में जैवलिन में गोल...
October 4, 2023 9:16 PM
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने आज पशुओं के साथ संवेदनशीलता की आवश्यकता पर जोर दिया। नई दिल्ली में विश्व पशु दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि पशुओं और प्रकृति के प्रति स्नेह हमेशा देश की संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे अस्तित्व क...
October 4, 2023 9:15 PM
राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने आज कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में बैठक की और सिक्किम में स्थिति की समीक्षा की। सिक्किम के मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए और समिति को राज्य की ताजा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने राहत और बचाव उपाय करने के राज्य सरकार के प्रयास...
October 4, 2023 9:14 PM
भारत के नीरज चोपड़ा ने चीन के हांगचोओ में जारी 19वें एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। नीरज ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर निशाना साधा है। नीरज ने आज भारत को ओवरऑल 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से एशियाई खेलों में इसी प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी...
October 4, 2023 9:13 PM
इस वर्ष देव दीपावली महोत्सव वाराणसी के सभी घाटों पर 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन की गंगा महोत्सव समिति ने यह फैसला किया है। 27 नवंबर को पूर्णिमा के दिन सुबह सभी घाटों पर स्नान होगा और शाम को प्रशासनिक और जनभागीदारी से देव दीपावली का आयो...
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 22nd Apr 2026