October 6, 2023 1:33 PM

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सिक्किम बाढ़ से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि 26 लोग घायल है और 103 लापता हैं। लापता लोगों में सेना के जवान भी शामिल हैं। राज्य के मुख्य सचिव वी. बी. पाठक ने कल सचिवालय में वाणिज्य परिसंघ, थोक विक्रेताओं, औषधि संघ, भारतीय तेल निगम, रसोई गै...

October 6, 2023 1:27 PM

सरकार ने जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी को राष्ट्र-विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किया

सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी- जेकेडीएफपी को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। यह संगठन 1998 से ही देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके सदस्य हमेशा भारत में अलगाववाद और आतंकवादी हरकतों को बढ़ावा दे...

October 6, 2023 1:24 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एनआईए के तहत मॉडल आतंकवाद विरोधी संरचना की स्थापना का आह्वान किया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियां पिछले नौ वर्षों में देश में सभी प्रकार के आतंकवाद पर मजबूती से अंकुश लगाने में सफल रही हैं। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए द्वारा आयोजित दो दिन के आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि...

October 6, 2023 1:20 PM

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो दर में कोई बदलाव न करते हुए इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने अपनी द्विमासिक समीक्षा में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है। आज मुम्‍बई समिति की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर में कोई बदलाव न करते हुए इसे 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। &nbs...

October 6, 2023 1:19 PM

केंद्र ने बाढ़ ग्रस्त सिक्किम के लिए आपदा सहायता के रूप में 45 करोड़ रुपये जारी किया

केंद्र ने बाढ़ ग्रस्त सिक्किम के लिए आपदा सहायता के रूप में 45 करोड़ रुपये जारी किये जाने की मंजूरी दी है। यह वर्ष 2023-24 के लिए राज्य आपदा कार्रवाई कोष से केंद्रीय हिस्से की राशि है। इसका उद्देश्य पीड़ित लोगों के लिए राहत उपलब्ध कराने में राज्य की मदद करना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नुकसान के आक...

October 6, 2023 1:15 PM

पाकिस्‍तान ने बिना वैध दस्‍तावेजों के सभी अफगानी प्रवासियों को निष्‍कासित किया, तालिबानी ने की आलोचना

अफगानिस्‍तान में तालिबानी सत्‍ता ने, 31 अक्‍टूबर तक बिना वैध दस्‍तावेजों के सभी अफगानी प्रवासियों को निष्‍कासित करने की पाकिस्‍तान सरकार की नीति की आलोचना की है। इसे अनुचित और अन्‍यायपूर्ण बताते हुए तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्‍ला मोहम्‍मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्‍तानी नागरिकों, ध...

October 6, 2023 1:09 PM

केरल में मछुआरों की नाव पलटी, राज्य मत्स्य पालन विभाग ने तलाश और बचाव अभियान शुरू किया

केरल में कल लगभग आधी रात को कोच्चि तट से लगभग 11 समुद्री मील दूर मछुआरों की नाव पलट जाने के बाद तटरक्षक बल और राज्‍य मत्स्‍य पालन विभाग ने तलाश और बचाव अभियान शुरू किया है। नाव पर सात मछुआरें सवार थे। मछली पकड़ने वाली अन्‍य नेताओं से तीन मछुआरों को बचा लिया गया। तलाशी अभियान में ...

October 6, 2023 1:08 PM

पंजाब के अमृतसर में एक औषधि विनिर्माण कारखाने में आग लगने से एक महिला समेत 4 लोगों की मृत्यु

पंजाब के अमृतसर में मजिथा रोड स्थि‍त एक औषधि विनिर्माण कारखाने में आग लगने से एक महिला सहित चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। कई कर्मचारी कारखाने की इस भीषण आग में फंस गये थे।दमकल कर्मियों ने देर रात आग पर काबू पाया।

October 6, 2023 12:37 PM

आज है विश्‍व मस्तिष्क पक्षाघात दिवस

आज विश्‍व मस्तिष्क पक्षाघात दिवस है। सेरेब्रल पाल्सी के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह दिवस पूरे विश्‍व में 6 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस वर्ष के लिये थीम है- टुगेदर स्‍ट्रॉंगर। यह दिवस मस्तिष्‍क पक्षाघात से पीड़ित लोगों और अन्‍य लोगों में एकता, सहयोग और आपसी समर्थन का महत्‍व  दर्शाता...

October 6, 2023 11:54 AM

लगातार हो रही बारिश के कारण असम के गुवाहाटी में जलजमाव से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त

असम के गुवाहाटी में लगातार बारिश के कारण जल जमाव से सामान्‍य जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। अनिल नगर, नवीन नगर, जू रोड सहित गुवाहाटी के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। कामरूप जिला प्रशासन ने नागरिकों से 9365429314 नंबर पर जलभराव की सूचना द...