September 2, 2023 8:33 PM

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे मतदाता सूची से जुड़े मामलों से संबंधित उनकी शिकायतों और  सुझावों को जाना। इससे पहले उन्होंने रांची उपयुक्त एवं उनके निर्वाचन कार्याे से जुड़े प...

September 2, 2023 8:31 PM

रेलवे ने मौजूदा वर्ष में अप्रैल से अगस्‍त के बीच 63 करोड 40 लाख टन माल ढुलाई की

रेलवे ने मौजूदा वर्ष में अप्रैल से अगस्‍त के बीच 63 करोड 40 लाख टन माल ढुलाई की है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में एक करोड तीस लाख टन अधिक है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष अगस्‍त में रेलवे ने 12 करोड 60 लाख टन की माल ढुलाई की जबकि पिछले वर्ष अगस्‍त में यह 11 करोड 90 लाख टन थी जो छह प्रति...

September 2, 2023 8:30 PM

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से मतदाता परिचय पत्र में नाम या पता गलत दर्ज होने पर उसमें सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा लोगों के आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र से भी जोड़ने का कार्य किया गया।...

September 2, 2023 8:28 PM

पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा रेलवे स्टेशन में पुनः उत्कल और इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू

पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा रेलवे स्टेशन में आज से पुनः उत्कल और इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ। चक्रधरपुर रेल मण्डल द्वारा गोईलकेरा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जोबा माझी, सांसद गीता कोड़ा और भाजपा के पूर्व विधायक गुरूचरण नायक ने झंडी दिखाकर इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना&...

September 2, 2023 8:25 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्‍ट्रपति ने भारत के चन्‍द्रयान-3 अभियान की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।

September 2, 2023 8:23 PM

झारखंड: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को हेमंत सरकार ने अनुशासन बना लिया है

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बोकारो के चास में 1  प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राज्य की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को हेमंत सरकार ने अनुशासन बना लिया है। वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर श्री मुंडा ने कहा कि यह व्यवस्था देश हित में है। उन्ह...

September 2, 2023 8:21 PM

छत्तीसगढ़: विभिन्न गांवों में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलायाजा रहा है

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के विभिन्न गांवों में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नुक्कड़-नाटक, दीवार लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव और छुरिया विकासखंड के विभ...

September 2, 2023 8:16 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पहुंचे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। श्री खड़गे राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिला सहकारी बैंक से जुड़े जनप्रतिनिधियों के साथ ही कांग्रेस संगठन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। 

September 2, 2023 8:15 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के संसद और लोकतंत्र के महत्‍व पर लिखे गये लेख की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के संसद और लोकतंत्र के महत्‍व पर लिखे गये लेख की सराहना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि श्री बिरला ने लेख में संसदीय लोकतंत्र में सभी तरह के विचारों के साथ सामंजस्‍य बैठाने के साथ-साथ संवैधानिक मूल्‍यों, र...

September 2, 2023 8:12 PM

खूंटी में पुलिस ने 1 नक्सली एरिया कमांडर को किया गिरफ्तार

खूंटी में पुलिस ने 1 नक्सली एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। तोरपा डीएसपी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस एरिया कमांडर के पास से 1 देशी कट्टा, दो 315 बोर का जिन्दा कारतूस, ए के -47 की 4 जिन्दा गोलियां , पीएलएफआई का पर्चा और मोबाइल बरामद किया गया। इधर कर्रा पुलिस ने भी 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने ...