September 8, 2023 8:22 AM

इसरो ने भारत के सौर मिशन आदित्य एल-1 द्वारा ली गई पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी और तस्वीरें जारी कीं

भारत के सौर मिशन आदित्‍य एल-1 ने अपनी वर्तमान कक्षा से धरती और चंद्रमा के साथ अपनी भी सेल्फी भेजी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने यह सेल्‍फी और आदित्‍य एल-1 द्वारा लिये गए अन्‍य चित्र जारी किये। इस सौर मिशन का लक्ष्‍य एल-1 प्‍वाइंट तक पहुंचना है, जहां सूर्य और धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति ...

September 8, 2023 8:17 AM

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उत्तराखंड में बागेश्वर, उत्तर प्रदेश में घोसी, केरल में पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी, झारखंड में डुमरी और त्रिपुरा में बॉक्सानगर और धनपुर में पिछले मंगलवार को मतदान हुआ था।

September 8, 2023 8:02 AM

माली में एक नदी में नौका पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत

माली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में एक नदी में नौका पर हुए आतंकी हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने सेना के एक शिविर पर भी हमला किया जिसमें 15 सैनिक मारे गए। इन हमलों के दौरान 50 आतंकवादियों के मारे जाने की भी खबर है। माली के सैनिक शासन से सरकारी टेलीविजन पर जारी बयान में बताया गया है...

September 8, 2023 8:00 AM

झारखंड में डुमरी उपचुनाव की मतगणना शुरु

झारखंड में डुमरी उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गिरि‍डीह जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला चुनाव अधिकारी नमन प्रियेश लाकडा ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, माचिस और किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर पाबंदी लगा दी गई है। डुमरी उपचुनाव में ए...

September 8, 2023 7:42 AM

देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तरी महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

September 7, 2023 8:48 PM

जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार; विश्व के नेताओं का आगमन शुरू

नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। विश्‍वभर से जी-20 शीर्ष नेता शनिवार से शुरू हो रहे वैश्‍विक समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन...

September 7, 2023 8:46 PM

किंग्स कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में भारत, इराक से 4-5 से पराजित

49वें किंग्‍स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल में इराक ने भारत की टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह टूर्नामेंट थाईलैंड के चियांग माई में चल रहा है। आज सेमी-फाइनल में इराक ने भारतीय पुरुष टीम को निर्धारित समय तक 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। प्रतियोगिता का...

September 7, 2023 8:41 PM

केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने ऑयल सार्डिन मछली के संपूर्ण जीनोम को डिकोड करने में सफलता हासिल की

केरल के कोच्चि में स्थित केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के दल ने भारत में पायी जाने वाली ऑयल सार्डिन मछली के संपूर्ण जीनोम को डिकोड करने में सफलता हासिल की है। इस मछली का बडे पैमाने पर सेवन किया जाता है। इसे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संध्‍या सुकुमारन के नेतृत्‍व में शोधकर्ता...

September 7, 2023 8:39 PM

यूएस ओपन टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्‍ट्रेलियाई जोडीदार मैथ्यू एबडेन आज रात न्यूयॉर्क में पुरुष डबल्‍स के सेमीफाइनल में खेलेंगे

न्यूयॉर्क में अमरीकी ओपन टेनिस टूनामेंट में आज पुरुष डबल्‍स सेमीफाइनल में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एबडेन का सामना फ्रांस के निकोलस माहुत और पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट की जोड़ी का सामना भारतीय समय अनुसार नौ बजकर तीस मिनट पर खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में ब्रिटेन के जो सैल...

September 7, 2023 8:32 PM

भगवान कृष्ण का जन्‍मोत्‍सव जन्माष्टमी देश के विभिन्न भागों में उत्‍साह से मनाया जा रहा है

भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जन्‍माष्‍टमी का पर्व देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे हैं। जन्‍माष्‍टमी उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में पूरे उत्‍साह के साथ मनाई जा रही है। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम म...