September 21, 2023 9:18 PM

लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पुस्तक मेले का होगा आयोजन

लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में कल से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन होगा। मेले में प्रदेश के साथ ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान और अन्य प्रांतों के अंग्रेजी, हिन्दी और उर्दू प्रकाशक और वितरक हिस्सा लेंगे। 

September 21, 2023 9:16 PM

प्रतिभा शुक्ला ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महोबा में कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की

महिला कल्याण, बाल विकास और पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज महोबा में कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की। इस मौके पर राज्यमंत्री ने बाल विकास परियोजना में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया और गोदभराई कार्यक्रम में शामिल हुईं। राज्यमंत...

September 21, 2023 9:13 PM

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डेंगू के बढ़ते मामलों के संबंध में बचाव और उपचार के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए

वित्तमंत्री और लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डेंगू के बढ़ते मामलों के संबंध में जिलाधिकारी लखनऊ और नगर आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखकर बचाव और उपचार के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री ने जलभराव वाली जगहों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्हो...

September 21, 2023 9:10 PM

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 714 इकाईयों को 1 हजार 915 लाख रुपये की मार्जिन मनी वितरित की

प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 714 इकाईयों को 1 हजार 915 लाख रुपये की मार्जिन मनी वितरित की गई है। इस योजना के तहत लगभग 6 हजार लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश में शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना संचा...

September 21, 2023 9:09 PM

महाराष्ट्र में नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे ने व्यापारियों से प्याज की नीलामी में अपनी भागीदारी फिर से शुरू करने का किया आग्रह

   महाराष्ट्र में नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे ने आज व्यापारियों से प्याज की नीलामी में अपनी भागीदारी फिर से शुरू करने का आग्रह किया। जिला प्रशासन और व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से बातचीत में श्री भुसे ने कहा कि व्यापारियों को किसानों के हित में अपनी हड़ताल वापस ले लेनी...

September 21, 2023 9:08 PM

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बहराइच में लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बहराइच में लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि पखवाड़ा के तहत सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं एटा के 10 नगर निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एड...

September 21, 2023 9:06 PM

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शीर्ष मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे

       भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शीर्ष मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन हांगचोओ में एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक तौर पर शुरू हो...

September 21, 2023 9:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेशभर में बनाए गए 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वाराणसी में तैयारियां जोरों पर है। 

September 21, 2023 9:01 PM

राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा जारी

राज्यसभा में इस समय महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हो रही है। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में संविधान 128वां संशोधन विधेयक पेश किया। कल लोकसभा ने इस विधेयक को पारित कर दिया थ...

September 21, 2023 9:00 PM

छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना’’ लागू की जाएगी

छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना’’ लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में यह घोषणा की। कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, उप मुख्यमंत्री&nbsp...