September 22, 2023 7:46 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 सितंबर को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ कल राजस्थान के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति राजस्थान के दूदू जिले में संत शिरोमणि धन्ना भगत की जन्मस्थली नोखा नदी चौरू जाएंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वह भाद्रपद शुक्ल अष्टमी मास मेला महोत्सव कार्यक्रम में भी भा...

September 22, 2023 7:38 PM

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विशेष सफाई अभियान जारी

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विशेष सफाई अभियान जारी है। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज सुबह प्लॉगेथॉन स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलायी गयी।

September 22, 2023 7:35 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद से पारित होना महिला सशक्तिकरण के लिए प्रमुख उपलब्धि है : हरियाणा की महिला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा

हरियाणा के महिला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद से पारित होने को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रमुख उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की प्रगति का मार्ग प्रशस्‍त किया है। श्रीमती कमलेश ढा...

September 22, 2023 7:34 PM

सर्वोच्च न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट की ओर से दाखिल की गयी इस याचिका में शाही ईदगाह मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे की मांग की गयी थी। इससे पूर्व जुलाई में इलाहाबाद उच्च...

September 22, 2023 7:30 PM

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के पारित होने का किया स्वागत

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के पारित होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों से इस मामले पर व...

September 22, 2023 7:21 PM

अब तक 45 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं : सचिव सुधांश पंत

स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल समावेशन की सराहना हो रही है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न पहलू हैं और उनमें से एक है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा आईडी)। आकाशवाणी समाचार को दिए एक विशेष साक्षात्कार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव सुधांश पंत ने बताया कि अब तक 45 करोड़ से अध...

September 22, 2023 7:17 PM

अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सत्यपाल सिंह बिष्ट ने आज कार्यभार ग्रहण किया

अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सत्यपाल सिंह बिष्ट ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को एक उत्कृष्ट शोध और शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। प्रोफेसर बिष्ट ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को ड...

September 22, 2023 7:15 PM

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों को आढ़त बाजार में चले रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून के आढ़त बाजार में निर्माण कार्य तेजी से किए जाएंगे, ताकि आम जन को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में आज देहरादून में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों को आढ़त बाजार में चले रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करते समय सभी ब...

September 22, 2023 7:14 PM

रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे युवकों की कार लोहरदगा के चीनी पतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त

रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे युवकों की कार लोहरदगा के चीनी पतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। गंभीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना का रहने वाला था। कार...

September 22, 2023 7:13 PM

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंड्रासाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंड्रासाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नकली शराब की पच्चीस पेटियों को एक टेंपो पर लादकर तस्कर ले जा रहे थे। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी की और टेंपो समेत शराब को जब्त कर लिया। नकली शराब खरसावां से मनोहर...