March 14, 2024 12:58 PM

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्‍लील सामग्रियों वाले 18 ओटीटी मंचों को ब्‍लॉक किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्‍लील सामग्रियों वाले 18 ओटीटी मंचों को ब्‍लॉक कर दिया है। इनमें ड्रीम्स फिल्म्स, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, प्राइम प्ले और अनकट अड्डा शामिल हैं। इन मंचों के साथ जुड़े 19 वेबसाइटों, 10 ऐप्‍स और 57 सोशल मीडिया खातों पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय मीडिया ...

March 14, 2024 1:47 PM

सीएए नागरिकता का अधिकार देने का क़ानून हैः अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-सीएए नागरिकता का अधिकार देने का कानून है। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया है कि यह कानून किसी की भी नागरिकता नहीं छीनेगा। समाचार एजेंसी से साक्षात्‍कार में श्री शाह ने कहा कि सीएए अफगानिस्‍तान, बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से आए हिंदू, सिख, ...

March 14, 2024 12:53 PM

भारत-अमरीका रक्षा संबंधों में आया क्रांतिकारी परिवर्तन और अतुल्‍य गतिः पेंटागन

पेंटागन ने कहा है कि भारत-अमरीका रक्षा संबंधों में क्रांतिकारी परिवर्तन और अतुल्‍य गति आई है। अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने दक्षिण एशिया मामलों के निदेशक सिद्धार्थ अय्यर ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध अब प्रमुख मुद्दों पर मतभेदों के बजाए समग्र प्रक्रिया और गति से अधिक परिभाषित हैं। उन्‍होंने अम...

March 14, 2024 12:46 PM

प्रधानमंत्री ने निजी-चैनल द्वारा दिखाए गए ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक’ शीर्षक के वृत्तचित्र के एक एपिसोड को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक निजी टेलीविजन चैनल द्वारा दिखाए गए स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी : एकता का प्रतीक शीर्षक के वृत्तचित्र के एक एपिसोड को साझा किया। सोशल मीडिया की एक पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि शानदार स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर आधारित इस एपिसोड को देखना एक अद्भुत अनुभव होगा। इसे देखकर हर क...

March 14, 2024 11:07 AM

भारत ने एशियाई विकास बैंक के साथ 18 अरब 10 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए

भारत ने अहमदाबाद में शहरी रहने की क्षमता और गतिशीलता में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक-एडीबी के साथ 18 अरब 10 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण ग्रामीण से शहरी यानी पेरी-शहरी क्षेत्र में विकास को वित्तपोषित करेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अहमदाबाद पेरी-अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट...

March 14, 2024 11:03 AM

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह की 12वीं बैठक कल नई दिल्ली में संपन्न हुई

भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह-एमसीजी की 12वीं बैठक कल नई दिल्ली में संपन्न हुई। दो दिवसीय बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर के आदान-प्रदान को और बढ़ाने के लिए नई पहल पर चर्चा की। बैठक अंतर्राष्ट्रीय रक्षा सहयोग निदेशालय, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और इटली के रक्षा जनरल स्टाफ क...

March 14, 2024 11:00 AM

दिल्लीः शाहदरा इलाक़े के एक घर में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली के शाहदरा में आज एक घर में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह लगी और यह घर के पार्किंग क्षेत्र में फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन विभाग ने कहा कि अठारह लोगों को बचाया गया है और ...

March 14, 2024 9:03 AM

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा की छह सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा की छह सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह सूची जारी की। भिवानी-महेन्‍द्रगढ़ से धरमबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्‍ण पाल गुर्जर चुनाव लड़ेंगे। ये तीनों अब भी इन्‍हीं सीटों से सा...

March 14, 2024 10:49 AM

15 मार्च के बाद पेटीएम फास्‍टैग को रिचार्ज या टॉप-अप नहीं किया जा सकेगा

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एनएचएआई ने पेटीएम फास्‍टैग उपयोग करने वालों को सलाह दी है कि 15 मार्च से पहले किसी अन्‍य बैंक के फास्‍टैग की सुविधा प्राप्‍त करें। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इससे फास्‍टैग उपयोग करने वालों को जुर्माने से बचने और राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा क...

March 14, 2024 8:58 AM

19 मार्च तक पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और ओडिशा में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग ने इस महीने की 16 तारीख तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम के तराई क्षेत्रों में अलग-अलग स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसका अनुमान है कि 19 मार्च तक पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और ओडिशा में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इस महीने की ...