September 28, 2023 8:01 PM

झांसी-कानपुर हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर से भीषण आग लग गई

झांसी-कानपुर हाईवे पर आज 2 ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। इस दौरान ट्रकों में फंसे चालक और सहचालक की जलकर मौत हो गई। यह हादसा झांसी, कानपुर हाईवे चिरगांव थाना क्षेत्र का है, जहां झांसी से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ कानपुर से झांसी की तरफ ...

September 28, 2023 7:57 PM

आजमगढ़ के कन्या जूनियर हाईस्कूल सरफुद्दीन में स्वच्छता ही सेवा विषय पर जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया

केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजमगढ़ के कन्या जूनियर हाईस्कूल सरफुद्दीन में स्वच्छता ही सेवा विषय पर जन सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्य...

September 28, 2023 7:54 PM

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कल बैठक की। बैठक में मतदान केन्द्र बनाने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए बहुमंजिला इमारतों के भूतल पर बने कम्युयनि...

September 28, 2023 7:48 PM

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालेगी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा और जनसभा का भी आयोजन कि...

September 28, 2023 7:45 PM

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सरोधा-दादर गांव को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार दिया गया

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सरोधा-दादर गांव को राष्ट्रीय स्तर पर रजत श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का पुरस्कार दिया गया है। सरोधा दादर को देशभर के 795 पर्यटन ग्रामों की प्रतियोगिता में विभिन्न मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम के रूप में चुना गया। पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजि...

September 28, 2023 7:42 PM

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति का गठन हुआ

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय इस समिति में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को समिति का सदस्य-सचिव बनाया गया है। साथ ही ...

September 28, 2023 7:41 PM

छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में हर सप्ताह स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हो रहा है

केन्द्र सरकार के आयुष्मान भव अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में हर सप्ताह स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेने के साथ ही इलाज भी करवा रहे हैं। स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान कार्ड बन...

September 28, 2023 7:38 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 29 सितम्बर को बिहार के1 दिवसीय दौरे रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल 1 दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। श्री धनखड़ कल दोपहर राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति बनने का बाद श्री धनखड़ का यह पहला बिहार दौरा है। देशभर में समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद के कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति ना...

September 28, 2023 7:34 PM

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम.एस. स्वामीनाथन का चेन्नई में हुआ निधन

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एम.एस. स्वामीनाथन का आज चेन्नई में निधन हो गया। वे 98वे वर्ष के थे, डॉक्टर स्वामीनाथन ने अपनी नीतियों के माध्यम से सामाजिक क्रांति लाकर 1960 के दशक में भारत को अकाल जैसी स्थिति से बचाया। उनके प्रयासों से भारत में हरित क्रांति आई। उन्हें पद्मश्री,...

September 28, 2023 7:30 PM

कांगड़ा जिले में जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम के 4 सदस्यीय दल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

मॉनसून सीजन के दौरान कांगड़ा जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम के 4 सदस्यीय दल ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार के नेतृत्व में आज वीरवार को कांगड़ा जिला क...