September 30, 2023 3:30 PM

जैक ने पारा शिक्षकों के लिए 29 जुलाई को आयोजित आकलन परीक्षा का परिणाम घोषित किया

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक ने पारा शिक्षकों के लिए 29 जुलाई को आयोजित आकलन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल लगभग 41 हजार पारा शिक्षकों में 30 हजार 953 सफल हुए हैं।  इसमें एल वन श्रेणी के 35 हजार 418 पारा शिक्षकों में 25 हजार 614 और एल टू में 6 हजार 35 परीक्षार्थियों में...

September 30, 2023 3:25 PM

झारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के 7 विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक संवर्ग में अधिकारियों के 23 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की

झारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के 7 विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक संवर्ग में अधिकारियों के 23 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 3 अक्टूबर से 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं।

September 30, 2023 3:22 PM

राज्यभर में डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

राज्यभर में डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान डेंगू के 41 नए मामले सामने आए हैं। पूरे राज्य में अबतक डेंगू के अब तक 1333 मरीज मिल चुके हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर अस्पतालों में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इधर, देवघर स...

September 30, 2023 3:19 PM

उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की

उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिए हैं। इन संस्थानों को महिला सुरक्षा गार्ड, महिला कर्मियों और छात्राओं लिए पहचान पत्र और बायोमीट्रिक अटेंडेंस, आगन्तुक के आने-जाने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर...

September 30, 2023 3:16 PM

ग्रामीण विकास विभाग ने 10 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को पूरा करने का दिया निर्देश

ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को विशेष अभियान चलाकर 10 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को पूरा करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को मनरेगा श्रमिकों के आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम के निर्धारित लक्ष्य ...

September 30, 2023 3:13 PM

रेलवे ने पटना-झाझा ईएमयू और जसीडीह-झाझा मेमू ट्रेन का विस्तार देवघर तक करने को मंजूरी दी

रेलवे ने पटना-झाझा ईएमयू और जसीडीह-झाझा मेमू ट्रेन का विस्तार देवघर तक करने को मंजूरी दे दी है। इन दोनों ट्रेनों के परिचालन को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गई है।

September 30, 2023 3:08 PM

रांची नगर निगम की ओर से कल एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम का होगा आयोजन

रांची नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कल एक तारीख, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस सिलसिले में निगम ने नागरिकों से विभिन्न स्थलों पर होने वाले साफ-सफाई को लेकर नागरिकों से श्रमदान की अपील की है। इसके लिए ऑनलाइन निबंधन की प्रक्रिया जारी है। वहीं, लोग अपने संस्थानों, आव...

September 30, 2023 2:57 PM

जामताड़ा जिले के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जामताड़ा जिले के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगामी चुनावों को लेकर अधिकारियों और राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 17 से 30 अक्टूबर तक दावा आपत्ति दाखिल किए जा सकेंगे। 1 से 26 दिसंबर तक दावा आपत्ति का निष्पादन और अगले वर्ष 5 जनव...

September 30, 2023 2:21 PM

एक तारीख एक घंटा श्रमदान के तहत मध्‍य रेलवे के तीन सौ से अधिक रेलवे स्‍टेशनों पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा

मध्‍य रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी डाक्‍टर शिवराज मानसपुरे ने आकाशवाणी को बताया कि कल एक तारीख एक घंटा श्रमदान के तहत तीन सौ से अधिक रेलवे स्‍टेशनों पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा। उन्‍होंने लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया है।

September 30, 2023 2:20 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हॉंगचोओे में एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर सरबजोत सिंह और दिव्‍या टीएस को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हॉंगचोओे में एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर सरबजोत सिंह और दिव्‍या टीएस को बधाई दी है। दोनों खिलाडियों ने दस मीटर एयर पिस्‍टल मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में रजत जीता। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा कि दोनों खिलाडियों की प्रतिभा, समर्पण और टीम भा...