September 18, 2024 8:24 PM | Delhi - Atishi Oath

printer

21 सितम्‍बर को शपथ ले सकती हैं आतिशी

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने मनोनी‍त मुख्‍यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए राष्‍ट्रपति भवन और गृहमंत्रालय को 21 सितम्‍बर की तारीख प्रस्तावित की है। सूत्रों ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद आतिशी शनिवार को दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकती हैं।

 

कल शाम मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया था और आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला