July 12, 2024 12:36 PM | Assam | Flood

printer

असम: बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार लेकिन अभी भी 2500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 26 जिलों के क्षेत्रों के 2500 से अधिक गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य भर में 39 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ब्रह्मपुत्र, बूढ़ी दिहिंग, दिसांग और कुशियारा नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने असम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने 189 राहत शिविर और एक सौ दस वितरण केंद्र खोले हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बलों को तैनात किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला