श्री अमरनाथजी के दर्शन के लिए आज जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से चार हजार आठ सौ 89 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। इसमें तीन हजार छह सौ 72 पुरुष, एक हजार 86 महिलाएं, 21 बच्चे, 88 साधु और 22 साध्वियां हैं। इनमें से एक हजार आठ सौ 96 यात्री बालताल आधार-शिविर के लिए और दो हजार नौ सौ 93 यात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए।
Site Admin | July 14, 2024 10:37 AM | Amarnath Yatra- Jammu
चार हजार आठ सौ 89 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था श्री अमरनाथजी के दर्शन के लिए रवाना