पवित्र अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए 3,281 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 111 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 2,375 पुरुष, 822 महिलाएं, 6 बच्चे, 62 साधु और 16 साध्वियां (महिला साधु) शामिल थीं। इनमें से 1,302 तीर्थयात्री सुबह 3 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए और 1,979 तीर्थयात्री सुबह 4 बजे पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए।
Site Admin | July 22, 2024 11:00 AM | Amarnath Yatra- Jammu
अमरनाथ यात्रा के लिए 3,281 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना हुआ